सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News super specialty hospital building nine floors and 47-bed ICU dm and MLA review project

Varanasi News: सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की बिल्डिंग नौ मंजिला होगी, 47 बेड का ICU; डीएम-विधायक ने की समीक्षा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 08 Jun 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में 315.48 करोड़ रुपये की लागत से 500 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जा रहा है। नौ मंजिला भवन में ओपीडी, आईपीडी, 47 बेड का आईसीयू और आधुनिक सुविधाएं होंगी। डॉक्टरों व कर्मचारियों के लिए 15 मंजिला पार्किंग भी बनेगी। निर्माण कार्य की समीक्षा विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने की।

Varanasi News super specialty hospital building nine floors and 47-bed ICU dm and MLA review project
डीएम और विधायक ने किया निरीक्षण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Kabirchaura Hospital Varanasi: कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल की जगह बन रहे 500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में नौ मंजिला बिल्डिंग बनेगी। यहां ओपीडी से लेकर आईपीडी और आईसीयू समेत तमाम सुविधाएं होंगी। इसमें डॉक्टर्स और स्टाफ के लिए अलग 15 मंजिल की पार्किंग बनेगी। वहीं, 47 बेड का आईसीयू होगा। वर्तमान में अस्पताल में आईसीयू की सुविधा नहीं है। इसके कारण मरीजों को बीएचयू जाना पड़ता है। कई बार बीएचयू पहुंचने में देरी के कारण स्थिति गंभीर हो जाती है।

Trending Videos


रविवार को अस्पताल में पूर्व विधायक एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार संग निरीक्षण कर वहां की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक ने निर्माण कार्य को समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर दिया गया। इस अस्पताल के निर्माण पर 315.48 करोड़ रुपये की लागत आएगी। चिकित्सालय के पुराने भवन को ध्वस्त कर यह नया अस्पताल बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने निर्माणकारी संस्था और कार्यकारी संस्था को निर्देशित किया कि सुरक्षा मानकों का हर स्तर पर समावेश किया जाए। उन्होंने कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा। इसका उद्देश्य था कि निर्माण कार्य सुचारू रूप से चले। साथ ही अस्पताल आने वाले मरीजों को चिकित्सा सेवा पहले की तरह मिलती रहे और उन्हें कोई परेशानी न हो। एसएसपीजी के प्रमुख अधीक्षक बृजेश कुमार और निर्माणकारी संस्था की प्रस्तुति पर भी विस्तृत चर्चा हुई। 

कबीरचौरा अस्पताल के नाम से जाने जाने वाले श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय राजकीय चिकित्सालय में यह 500 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बन रहा है। इसके तहत अस्पताल के जर्जर भवनों को तोड़कर बेसमेंट और आठ मंजिला मुख्य अस्पताल भवन बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed