सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chandauli mafia and gangs Jaunpur or Ghazipur 265 members across 64 gangs—including Thukuran and Ahiran

UP: जौनपुर, गाजीपुर से ज्यादा चंदौली में माफिया और गिरोह; ठकुरान-अहिरान समेत 64 गैंग के 265 सदस्यों पर निगरानी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 08 Jun 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: ऑपरेशन वज्रपात के तहत वाराणसी रेंज पुलिस ने पांच दिनों में चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर में 165 गैंग व 1,080 सदस्यों को चिह्नित किया। 94 प्राथमिकी दर्ज कर 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया पर रंगबाजी दिखाने वाले कई गैंग भी रडार पर आए हैं। पुलिस ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है।

Chandauli mafia and gangs Jaunpur or Ghazipur 265 members across 64 gangs—including Thukuran and Ahiran
ऑपरेशन वज्रपात से कसी जाएगी नकेल। - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime News: ऑपरेशन वज्रपात के तहत वाराणसी रेंज की पुलिस ने पांच दिनों के अंदर चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर में माफियाओं और गिरोह के लीडरों पर नकेल कसी है। तीन जिलों में 165 गैंग और गैंग लीडरों समेत 1,080 सदस्यों को चिह्नित किया गया। 94 प्राथमिकी दर्ज करते हुए 23 गिरफ्तारियां की गईं। जौनपुर और गाजीपुर से ज्यादा चंदौली में 64 गैंग चिह्नित किए गए। चंदौली में ठकुरान, राजपुताना, अहिरान किंग, मुखिया, किशन रंगदार समेत कुल 64 गैंग पर कार्रवाई हुई।

Trending Videos


डीआईजी रेंज वैभव कृष्णा ने बताया कि एक से पांच जून तक ऑपरेशन वज्रपात के तहत जौनपुर में 56 गैंग के लीडरों समेत 423 सदस्यों को चिह्नित किया गया। 10 प्राथमिकी में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गाजीपुर में 45 गैंग लीडरों और सदस्यों के खिलाफ चली कार्रवाई में 35 प्राथमिकी दर्ज की गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चंदौली में 64 गैंग लीडरों समेत 265 सदस्यों को चिह्नित किया गया। 49 मामलों में चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। जौनपुर और गाजीपुर से कहीं ज्यादा चंदौली में गैंग संचालित पाए गए। गैंग लीडरों समेत गिरोह के सदस्यों की कड़ी निगरानी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

फेसबुक, इंस्टाग्राम पर रंगबाजी, यदुवंशी ब्रांड, 2929 गैंग समेत आठ आईडी भी चिह्नित
गिरोह के लीडर और सदस्य सोशल साइट्स पर रंगबाजी दिखाते हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर रंगदारी वसूलने, धमकी देने, दबंगई का प्रदर्शन करने और आपराधिक घटनाओं का प्रचार-प्रसार करते हैं। ऐसे गिरोहों को भी चिह्नित किया गया है। 

जौनपुर के सिकरारा में तीन, बदलापुर में एक, गाजीपुर के नोनहरा में 999 यदुवंशी ब्रांड, रेवतीपुर में रेवतीपुर गैंग, कोतवाली में 2929 गैंग व 7074 गैंग और चंदौली में सोशल मीडिया पर दबंगई करने वाले तीन गैंग चिह्नित किए गए हैं। अनेक गैंग के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

5 दिन के अभियान में पुलिस का जमीनी नेटवर्क मजबूत हुआ और स्थानीय गिरोह में भय व्याप्त हुआ। किसी भी व्यक्ति को आपराधिक गिरोह या मनबढ़ किस्म के लोगों के बारे में सूचना मिले तो पुलिस अधिकारियों के सीयूजी नंबर, डायल-112 या पुलिस सतर्क मित्र चैटबॉट नंबर 7839860411 पर जरूर बताएं। - वैभव कृष्ण, डीआईजी रेंज वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed