सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur News Two young lives extinguished once twin brothers drown in pond; mourning Mudarbha village

Ghazipur News: एक साथ बुझ गए घर के दो चिराग, पोखरे में डूबने से जुड़वा भाइयों की मौत; मुड़रभा गांव में मातम

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 08 Jun 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पोखरे में डूबकर दो युवकों के माैत की सूचना मिलते ही माैके पर नंदगंज थाने की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Ghazipur News Two young lives extinguished once twin brothers drown in pond; mourning Mudarbha village
पोखरे के पास भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के मुड़रभा गांव में सोमवार को पोखरे में डूबने से 16 वर्षीय दो जुड़वा भाइयों हिमांशु यादव (16) और प्रियांशु यादव (16) की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Trending Videos




थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि मुड़रभा गांव निवासी बच्चे लाल यादव के जुड़वा पुत्र हिमांशु यादव (16) और प्रियांशु यादव (16), दोनों कक्षा 10 के छात्र थे। सोमवार को दोनों गांव के एक पोखरे में नहाने गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान पोखरे के किनारे दोनों भाइयों के कपड़े मिले, जिससे अनहोनी की आशंका गहरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ बुझ गए घर के दो चिराग
सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पोखरे में तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद दोनों किशोरों के शव पोखरे से बाहर निकाले गए। एक साथ जुड़वा भाइयों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों भाई स्वभाव से मिलनसार और पढ़ाई में अच्छे थे। उनकी असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।

हिमांशु और प्रियांशु जुड़वा भाई थे और कक्षा 10 में पढ़ाई कर रहे थे। एक साथ दोनों बेटों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में हर किसी की आंखें नम हैं और लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed