सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Beheaded with an axe Murder fueled illicit relations humiliation desire for revenge killing stemming

कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन: अवैध संबंध, अपमान और बदले की आग में मर्डर; प्रेम प्रसंग का विवाद बना खाैफनाक

अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 08 Jun 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: चंदौली में प्रेम प्रसंग, अवैध संबंधों के विवाद और अपमान का बदला लेने की भावना में युवक की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 36 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि प्रधानी चुनाव से पहले रची गई इस खूनी साजिश के पीछे पुरानी रंजिश और प्रेम संबंधों का विवाद था।

Beheaded with an axe Murder fueled illicit relations humiliation desire for revenge killing stemming
मामले की जानकारी देते एसपी आकाश पटेल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime: चकिया थाना क्षेत्र के शिकारगंज चौकी अंतर्गत जोगिया कला गांव में युवक की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की वजह अवैध संबंध, सामाजिक अपमान और बदले की भावना थी। आरोपी ने अपनी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचने और सार्वजनिक बेइज्जती का बदला लेने के लिए पूरी साजिश रची थी।

Trending Videos




पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की धारदार कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। मामले के सफल अनावरण पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला पांच और छह जून की मध्यरात्रि का है। जोगिया कला गांव निवासी बेचई उर्फ बृजेश यादव (34) अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात के अंधेरे में अज्ञात व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गर्दन पर किए गए वार से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

शुरुआती जांच में पुलिस ने जमीनी विवाद समेत सभी पहलुओं पर काम शुरू किया। गांव के लोगों से पूछताछ और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान एक ऐसा तथ्य सामने आया जिसने पूरी जांच की दिशा बदल दी।

जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी और गांव के ही सुनील यादव उर्फ कवि के बीच पिछले चार-पांच वर्षों से कथित प्रेम संबंध थे। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया गया कि घटना से लगभग एक सप्ताह पहले विवाद के बाद मृतक की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी।

पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद बेचई ने गांव में आरोपी सुनील और उसकी कथित गतिविधियों को सार्वजनिक रूप से उजागर करना शुरू कर दिया था। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील आगामी प्रधानी चुनाव की तैयारी भी कर रहा था और उसे यह सब अपनी सामाजिक छवि और प्रतिष्ठा पर सीधा हमला लगने लगा। अपनी बेइज्जती से आक्रोशित आरोपी ने बदला लेने की ठान ली और हत्या की योजना तैयार कर डाली।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन वह अहरौरा गया और एक लोहार की दुकान से लोहे की कुल्हाड़ी खरीदी। रात में गांव लौटने के बाद वह अपने खेत पर सोने चला गया और देर रात मौका देखकर कुल्हाड़ी लेकर चोरी-छिपे मृतक के घर पहुंच गया।

चारपाई पर गहरी नींद में सो रहे बेचई पर उसने गर्दन पर कुल्हाड़ी से तेज वार किया। पुलिस के मुताबिक मृतक शोर न मचा सके, इसलिए आरोपी ने उसका ही गमछा फाड़कर उसके मुंह में ठूंस दिया। हत्या के बाद आरोपी कुल्हाड़ी को अपने खेत में गाड़कर वापस वहीं जाकर सो गया, ताकि किसी को उस पर शक न हो।

घटना के बाद पुलिस लगातार तकनीकी और स्थानीय स्तर पर जांच करती रही। रविवार की शाम करीब आठ बजे मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने मोकरम बंधी के पास घेराबंदी कर आरोपी सुनील यादव उर्फ कवि को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर खेत में छिपाई गई हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed