सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The families of the workers refused to take action.

Chandauli News: मजदूरों के परिजनों ने कार्रवाई से किया इन्कार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The families of the workers refused to take action.
विज्ञापन
मुगलसराय थाना क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान शनिवार देर रात हुए हादसे में मृत और घायल मजदूर के परिजनों ने पुलिस को लिखित रूप से सुलहनामा सौंपते हुए किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है।

स्टेशन के समीप सड़क चौड़ीकरण के दौरान मकान का मलबा हटाते समय वाराणसी के बजरडीहा निवासी मो. अली और मो. सद्दाम अचानक दीवार गिरने से मलबे में दब गए थे। हादसे में मो. अली की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि मो. सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को दोनों मजदूरों के परिजन वाराणसी से मुगलसराय पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव प्राप्त करने के उपरांत परिजनों ने थाने पहुंचकर लिखित रूप से पुलिस को बताया कि वे इस मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विजय प्रताप ने बताया कि देर रात मलबा हटाने के दौरान एक मजदूर की मौत हुई थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक और घायल के परिजनों ने लिखित रूप से कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही है।
विज्ञापन
Trending Videos

-----------------
रात में मकान तोड़ने और मलबा हटाने पर पुलिस की सख्ती
हादसे के बाद पुलिस ने सड़क चौड़ीकरण कार्य से जुड़े लोगों को चेतावनी जारी की है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप ने कहा कि जो लोग मकान तोड़ने अथवा मलबा हटाने का कार्य कर रहे हैं, उन्हें रात के समय ऐसा कार्य न करने की हिदायत दी गई है। नियमों की अनदेखी किए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed