सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   More than 25 lakh saplings will be planted in five ranges.

Chandauli News: पांच रेंज में रोपे जाएंगे 25 लाख से अधिक पौधे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
More than 25 lakh saplings will be planted in five ranges.
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जनपद में इस वर्ष वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। जिले में 60 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन विभाग को 40. 60 लाख पौधे रोपित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शेष पौधे अन्य विभागों की ओर से लगाए जाएंगे। चकिया चंद्रप्रभा, राजपथ, नौगढ़, मझगाईं तथा जयमोहनी रेंज की नर्सरी में विभिन्न प्रजातियों के पौधे तैयार है।
Trending Videos


विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस बार पांच रेंज में 25 लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। नर्सरी में सागौन, शीशम, नीम, आम, अमरूद, महोगनी, जामुन, शरीफा, आंवला, इमली, अर्जुन, पीपल, बरगद, गूलर, अनार, करौंदा, बेल, चिलबिल, सहजन, सीरस, यूकेलिप्टस, आबनूस सहित अनेक छायादार एवं फलदार पौधे तैयार किए गए हैं। चंद्रप्रभा रेंज के रेंजर अखिलेश दुबे ने बताया कि इस बार उनकी रेंज में मुख्य रूप से केसिया सिमिया प्रजाति के पौधों का रोपण कराया जाएगा। बी शिवशंकर, डीएफओ काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर चंदौली ने कहा कि जनपद में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। वन विभाग की नर्सरियों में गुणवत्तापूर्ण पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इस वर्ष पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जनसहभागिता के माध्यम से अभियान को सफल बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाएगा।-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed