सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vishnupur Kala-Awajpur road will be repaired at a cost of Rs 88 lakh.

Chandauli News: 88 लाख की लागत से विशुनपुर कला-आवाजपुर मार्ग की होगी मरम्मत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Vishnupur Kala-Awajpur road will be repaired at a cost of Rs 88 lakh.
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुशील सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने रविवार को लगभग 88 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विशुनपुर कला-आवाजपुर मार्ग का शिलान्यास किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक वाचनालय का भी लोकार्पण किया गया। विधायक ने बताया कि करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति प्राप्त होगी। ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से विकास को नई दिशा मिलेगी और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, हृदय तिवारी, दिनेश सिंह, बंशीधर शर्मा, मदन शर्मा, अनिल पाल, चुलबुल सिंह, रामदास कुशवाहा, जेपी रावत माैजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed