सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 12 June 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:45 PM, 12-Jun-2026

Bihar News: बिहार पुलिस पर हमला; पटना में बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग से दो पुलिसकर्मी घायल

Patna: पटना के मसौढ़ी में शुक्रवार शाम स्मैक तस्करों और अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में मसौढ़ी थाना के अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार और सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना एम्स रेफर किया गया है।   और पढ़ें
10:30 PM, 12-Jun-2026

Bihar : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का हो रहा आगाज, पर्यटन विभाग तैयारी में जुटी

Bihar : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का हो रहा आगाज, पर्यटन विभाग तैयारी में जुटी और पढ़ें
10:16 PM, 12-Jun-2026

ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से गूंजी मांग: 'गौ माता को घोषित किया जाए राष्ट्रीय पशु'

ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से गूंजी मांग: 'गौ माता को घोषित किया जाए राष्ट्रीय पशु' और पढ़ें
09:29 PM, 12-Jun-2026

Bihar: परिमार्जन के नाम पर 15 हजार की रिश्वत! नवादा में राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Bihar: बिहार विजिलेंस ने नवादा सदर प्रखंड के भगवानपुर पंचायत में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने भूमि परिमार्जन कार्य के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने ट्रैप बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।   और पढ़ें
09:25 PM, 12-Jun-2026

Bihar News : मेट्रो निर्माण के दौरान नहीं लगेगा जाम, ट्रैफिक एसपी ने तैयार किया फुलप्रूफ रूट डायवर्जन प्लान

Bihar : पटना में आगामी मेट्रो स्टेशनों के निर्माण को बिना किसी बाधा के पूरा किया जाएगा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित गड़बड़ाए नहीं इसके लिए यातायात एसपी ने एक हाई-लेवल बैठक की है। और पढ़ें
08:45 PM, 12-Jun-2026

Bihar: ग्राहक बनकर आईं युवतियां, आंख में स्प्रे छिड़ककर ज्वेलरी लूटने की कोशिश; दुकानदार ने वारदात किया नाकाम

Patna: पटना के दीघा थाना क्षेत्र में स्थित मां वैष्णवी ज्वेलर्स में दो युवतियों ने ग्राहक बनकर ज्वेलरी लूटने का प्रयास किया। आरोप है कि उन्होंने दुकानदार की आंखों में स्प्रे छिड़क दिया, लेकिन दुकानदार की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की मदद से वारदात विफल हो गई।    और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:39 PM, 12-Jun-2026

Bihar: प्रशासन को हादसे का इंतजार! 12 साल में ही जर्जर हुआ करोड़ों का पुल, खंभों से बाहर झांक रहे सरिया

West Champaran: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में बलोर नदी पर वर्ष 2014 में बना पुल महज 12 साल में जर्जर हो गया है। पुल के पिलरों का कंक्रीट उखड़ चुका है और सरिए बाहर दिखाई देने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने तत्काल जांच व मरम्मत की मांग की है।   और पढ़ें
08:24 PM, 12-Jun-2026

Bihar: गंगा कछार में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी! धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Samastipur: समस्तीपुर में गंगा कछार में बकरी चरा रहे दामोदर शर्मा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजीत महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की जांच जारी है, जबकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और पढ़ें
08:17 PM, 12-Jun-2026

Bihar: एंटी स्नेक वेनम नहीं मिला तो चली गई मासूम की जान! सांप काटने के बाद तड़पता रहा पांच साल का कुणाल

Saran: सारण में सांप के काटने से पांच वर्षीय कुणाल कुमार की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण बच्चे को छपरा रेफर किया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।  और पढ़ें
08:12 PM, 12-Jun-2026

Paper Leak : ट्रांसपोर्ट से ही परीक्षा के पेपर लीक; AEDO का पर्चा आउट होने का राज खुला, 35 हवालात में

Bihar : पहले की परीक्षाओं में आमतौर पर लॉजिस्टिक चेन की गड़बड़ी सामने आती थी, जहाँ प्रिंटिंग प्रेस या ट्रांसपोर्ट कंपनियों के कर्मचारी परीक्षा माफियाओं से मिलकर पेपर लीक करते थे। लेकिन अब परीक्षा माफियाओं ने नया ट्रेंड बनाया है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed