Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 जून के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a2b6f56d88085795e0ba6d4","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-06-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 जून के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञापन
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
01:39 PM, 12-Jun-2026
Bihar: 'कहीं और शादी होती तो 20 लाख मिलते...', प्रेम विवाह के दो साल बाद विवाहिता की हत्या, ससुराल पक्ष फरार
दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी गांव में 24 वर्षीय विवाहिता साक्षी कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साक्षी ने करीब दो वर्ष पहले शिशिर भारद्वाज से प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। और पढ़ें12:58 PM, 12-Jun-2026
Bihar News: चलती ट्रेन में गोलीकांड! छिनतई का विरोध करना पड़ा भारी, यात्री को सीने में मारी गोली
बिहार के खगड़िया जिले में मानसी-सहरसा रेलखंड पर गुरुवार रात अमृतसर से नरपतगंज जा रही 14604 डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस में छिनतई का विरोध करने पर एक यात्री को गोली मार दी गई। और पढ़ें12:43 PM, 12-Jun-2026
Bihar: मंच से फूटा भाजपा विधायक का गुस्सा, अचानक अधिकारी को देने लगे गाली, आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियाे वायरल
Bihar Politics: गया के वजीरगंज में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान विधायक बीरेंद्र सिंह का अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए दिया गया आपत्तिजनक बयान विवादों में आ गया। भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। और पढ़ें12:40 PM, 12-Jun-2026
Bihar News: लाखों खर्च, नतीजा शून्य! 45 लाख का सोलर सिस्टम बंद; रखरखाव पर सवाल
गया शहर के ऐतिहासिक रामसागर तालाब में करीब 45 लाख रुपये की लागत से लगाया गया सोलर प्लांट बदहाली का शिकार हो गया है। छह वर्ष पहले तालाब के सौंदर्यीकरण, जलस्तर बनाए रखने, पानी की गुणवत्ता सुधारने और परिसर को रोशन करने के उद्देश्य से यह परियोजना शुरू की गई थी। और पढ़ें12:16 PM, 12-Jun-2026
Bihar News : पटना कोचिंग विवाद में ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद को झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई टली
Bihar : कोचिंग विवाद और कथित फायरिंग मामले में न्यायिक हिरासत में बंद रौशन आनंद की मुश्किलें फिलहाल कम नहीं होगी। अदालत ने शुक्रवार को रौशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले को सोमवार तक के लिए टाल दिया है। और पढ़ें11:26 AM, 12-Jun-2026
Bihar: चचेरी भाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या; चार साल का मासूम बना चश्मदीद
बिहार के सहरसा जिले के पंचवटी चौक स्थित एक किराए के मकान में 35 वर्षीय सोनी कुमारी की कथित तौर पर उसके पति सोनू शर्मा ने हत्या कर दी। मृतका की मां के अनुसार पति का अपनी चचेरी भाभी के साथ कथित अवैध संबंध था, जिसका सोनी लगातार विरोध कर रही थी। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:13 AM, 12-Jun-2026
Bihar News: ट्यूशन गई, लेकिन घर नहीं लौटी..., 17 वर्षीय छात्रा का शव नहर में मिलने से सनसनी
रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के इटवा गांव की 17 वर्षीय छात्रा कुमारी मनीषा का शव शुक्रवार सुबह कोआथ नहर से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार छात्रा गुरुवार को ट्यूशन पढ़ने गई थी और पहली कक्षा के बाद घर लौटने के पश्चात दूसरी ट्यूशन के लिए फिर निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। और पढ़ें10:58 AM, 12-Jun-2026
Bihar Weather: आज पूरे बिहार में बारिश-वज्रपात के आसार, 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी; पटना का मौसम कैसा रहेगा
Today Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कई हिस्सों में बादल, बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियों के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इस कारण लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। और पढ़ें10:24 AM, 12-Jun-2026
Bihar News: बिहार में इंसानियत शर्मसार, डेढ़ साल की मासूम से दरिंदगी; आरोपी गिरफ्तार
बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सबूतों और मेडिकल जांच के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें09:44 AM, 12-Jun-2026