सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Class three Student Killed After Being Hit by Car While Crossing Four-Lane Highway in Bijnor

Bijnor: बुआ के साथ खेत जा रहा था मासूम, फोरलेन हाईवे पर कार ने मारी टक्कर, तीसरी कक्षा के छात्र की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 12 Jun 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर के नगीना क्षेत्र में फोरलेन हाईवे पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की टक्कर से 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने शांत कराया।

Class three Student Killed After Being Hit by Car While Crossing Four-Lane Highway in Bijnor
मौके पर मौजूद पुलिस व जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर के नगीना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया।



बुआ के साथ खेत जा रहा था छात्र
जानकारी के अनुसार ग्राम हसन अलीपुर भोगन निवासी 10 वर्षीय अक्षय पुत्र सतीश कुमार शुक्रवार सुबह अपनी बुआ शिवानी के साथ खेत की ओर जा रहा था। जब दोनों गांव के पास फोरलेन हाईवे पार कर रहे थे, तभी धामपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने अक्षय को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut: आकाशीय बिजली गिरते ही धराशायी हुई कच्ची छत, कमरे में सो रहे भाइयों पर गिरा मलबा, एक की दर्दनाक मौत

विज्ञापन

Class three Student Killed After Being Hit by Car While Crossing Four-Lane Highway in Bijnor
मौके पर मौजूद पुलिस व जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई जिंदगी की डोर
हादसे में गंभीर रूप से घायल अक्षय को तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

जाम लगाने पहुंचे परिजन, पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना से आक्रोशित परिजन छात्र के शव को लेकर फोरलेन हाईवे पर पहुंचे और जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया।

कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मृतक छात्र की दादी जयावती ने आरोपी कार चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed