सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Out-of-control car plunges into Sarita Tal Lake Nainital

Uttarakhand Accident: बाल-बाल बचे पर्यटक...कार सीधे झील में जा घुसी, डूब रही थीं चार जिंदगियां; ऐसे बची जान

अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Tue, 16 Jun 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार

नैनीताल में सोमवार को मुरादाबाद और बुलंदशहर से आए चार पर्यटकों की कार कालाढूंगी रोड पर अनियंत्रित होकर सरिताताल झील में जा गिरी। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 

Out-of-control car plunges into Sarita Tal Lake Nainital
मुरादाबाद के पर्यटकों की कार सरिता ताल में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की एक कार सोमवार को अनियंत्रित होकर सरिताताल झील में जा गिरी। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार यूपी-21-सीसी-1213 नंबर की कार में मुरादाबाद निवासी आलम और बुलंदशहर निवासी उमेर अपनी दो महिला मित्रों के साथ नैनीताल घूमने आए थे।



क्षेत्रीय निवासी अभय बवाड़ी ने बताया कि सोमवार की शाम को कार कालाढूंगी रोड पर  नैनीताल से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। वह सरिताताल में पहुंचे ही थे कि इसी दौरान वाहन चालक का नियंत्रण कार से हट गया और कार सड़क से नीचे खाई की ओर गिरते हुए सरिता ताल झील में जा पहुंची। हादसे के बाद कार में सवार कुछ लोग स्वयं बाहर निकल आए, जबकि दो लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।  हादसे में सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पर्यटक टैब तक जा चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगोली चौकी प्रभारी राधिका भंडारी ने बताया कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस की निगरानी में झील में गिरी कार को बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed