{"_id":"6a30553d767a76d6dd0d1da1","slug":"governor-gurmeet-singh-to-launch-the-save-farms-campaign-in-mukteshwar-nainital-news-c-238-1-ntl1018-127140-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मुक्तेश्वर में राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मुक्तेश्वर में राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह मंगलवार को भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) पहुंचेंगे। वे यहां खेत बचाओ अभियान और वैज्ञानिक सम्मान समारोह का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल राष्ट्रीय पशु चिकित्सा धरोहर पुस्तकालय और पशु चिकित्सा धरोहर संग्रहालय का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वह विभिन्न प्रयोगशालाओं का भी दौरा करेंगे। समारोह में खेत बचाओ अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। किसानों को पशुपालन सामग्री का वितरण भी होगा। कार्यक्रम के समापन पर राज्यपाल और अन्य अतिथि पौधारोपण करेंगे। यह एक पेड़ मां के नाम अभियान का हिस्सा होगा।