{"_id":"6a30549dc56f97c9e206c82d","slug":"the-caravan-of-faith-continued-to-grow-at-babas-shrine-marked-by-order-and-discipline-nainital-news-c-418-1-shld1006-7648-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बाबा के दर पर व्यवस्था और अनुशासन से बढ़ता रहा आस्था का कारवां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बाबा के दर पर व्यवस्था और अनुशासन से बढ़ता रहा आस्था का कारवां
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़े आस्था के सैलाब के बीच एक बार फिर बाबा नीब करौरी महाराज के धाम में भक्ति और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बावजूद मंदिर परिसर में व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रही और हर ओर शांतिपूर्ण माहौल बना रहा।
स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह से ही कैंची धाम में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर के बाहर कई किलोमीटर लंबी कतारें लगी रहीं, जहां श्रद्धालु घंटों इंतजार करने के बाद बाबा के दर्शन और महाप्रसाद ग्रहण कर रहे थे। इसके बावजूद भक्तों के चेहरे पर उत्साह और आस्था साफ दिखाई दे रही थी। मंदिर परिसर के अंदर भी हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे, जो अपनी बारी से पहले वैष्णव देवी माता, राधाकृष्ण, हनुमान मंदिर और उसके बाद बाबा के दर्शन के करने के साथ मां सिद्धि माई के दर्शन के बाद आगे बढ़कर प्रसाद लेकर अतिरिक्त द्वार से मंदिर परिसर से बाहर आ रहे थे। इतनी भीड़ के दबाव के बीच भी किसी तरह की अव्यवस्था नजर नहीं आई। श्रद्धालु शांत भाव से बाबा का स्मरण करते हुए आगे बढ़ते रहे।
श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते रहे सेवक
मंदिर परिसर में मौजूद सेवक और व्यवस्था से जुड़े लोग श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते रहे। कई भक्तों ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भी शांति बनी रही और लोग कहते रहे यह बाबा नीब करौरी महाराज की कृपा का ही असर है। लोगों का कहना था कि कैंची धाम में आने वाला हर भक्त केवल दर्शन ही नहीं, बल्कि एक अलग तरह की आध्यात्मिक अनुभूति लेकर लौटता है। विशाल भीड़ के बीच कैंची धाम ने एक बार फिर आस्था, विश्वास और सेवा की अनूठी तस्वीर पेश की।
विज्ञापन
पुलिस की सख्ती से कम रही श्रद्धालुओं की संख्या
भवाली (नैनीताल)। बीते एक महीने से पुलिस प्रशासन कैंची धाम में स्थापना दिवस पर डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाकर सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी कर रहा था। मंदिर समिति ने भी इतने ही श्रद्धालुओं का अनुमान लगाते हुए व्यवस्थाएं की थीं। इधर सोमवार को स्थापना दिवस पर एक लाख श्रद्धालु ही कैंची धाम पहुंच पाए। स्थानीय लोग इस साल श्रद्धालुओं की संख्या कम पहुंचने का कारण पुलिस की ओर से की गई सख्ती और निजी वाहनों की आवाजाही बंद करना बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस ने दो दिन पहले ही ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया। इसके चलते भी श्रद्धालु अधिक संख्या में नहीं पहुंच पाए। सोमवार को स्थानीय व्यापारियों और मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारियों में भी यही चर्चा सुनने को मिली। भाजपा नेता जुगल मठपाल का कहना है कि पुलिस की सख्ती से श्रद्धालु कम पहुंचे और कारोबार प्रभावित रहा।