{"_id":"6a310c8d3dfa1b3d320b45d8","slug":"video-painter-devendra-singh-bishts-paintings-of-baba-neeb-karori-became-the-center-of-attraction-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चित्रकार देवेंद्र सिंह बिष्ट की बाबा नीब करौरी पेंटिंग्स बनीं आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चित्रकार देवेंद्र सिंह बिष्ट की बाबा नीब करौरी पेंटिंग्स बनीं आकर्षण का केंद्र
कैंची धाम के पावन स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं, वहीं स्थानीय कलाकारों की भक्ति और कला भी इस उत्सव को भव्य बना रही है। इस पावन मौके पर स्थानीय चित्रकार देवेंद्र सिंह बिष्ट की ओर से बनाई जा रही बाबा नीब करौरी महाराज की जीवंत पेंटिंग्स श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
पिछले 13 वर्षों से लगातार कैनवास पर अपनी कला का जादू बिखेर रहे देवेंद्र सिंह बिष्ट की कला में बाबा के प्रति गहरी श्रद्धा और अनूठा समर्पण साफ झलकता है। वे अपनी तूलिका (ब्रश) से बाबा के शांत स्वरूप, उनके चेहरे के ओज और उनकी प्रसिद्ध कंबल वाली छवि को इतनी सजीवता से उकेरते हैं कि भक्त उन्हें देखकर मंत्रमुग्ध हो जा रहे हैं। बिष्ट के अनुसार स्थापना दिवस के दौरान उनके पास बाबा के चित्रों के दर्जनों विशेष ऑर्डर आए हैं। देवेंद्र बताते हैं कि बाबा की पेंटिंग बनाना उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि आत्मिक साधना और बाबा की सेवा का एक माध्यम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।