{"_id":"6a30550e347a2b8e230df01d","slug":"forest-minister-launches-operation-monsoon-nainital-news-c-418-1-ntl1004-7642-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वन मंत्री ने किया ऑपरेशन मानसून का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वन मंत्री ने किया ऑपरेशन मानसून का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामनगर। वनमंत्री सुबोध उनियाल ने कॉर्बेट पार्क के ढिकाला जोन में सोमवार को ऑपरेशन मानसून का शुभारंभ किया। उन्होंने मानसून सीजन के दौरान वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे निगरानी रखने समेत जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून काल में लगातार भारी बारिश, उफनते नदी-नालों और घने जंगलों के कारण वन्यजीवों की निगरानी बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाती है। ऐसी स्थिति में उन्होंने ई-सर्विलांस और वॉच टावर, सीटीआर की दक्षिणी सीमा पर स्थापित ई-सर्विलांस टावरों के जरिए 24 घंटे लाइव निगरानी रखने और समय-समय पर रात्रि एम्बुश लगाने के निर्देश दिए। सीटीआर निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए पार्क में 100 से अधिक एंटीपोचिंग चौकियां बनाई गई हैं। इसके साथ ही अलर्ट जारी कर ड्रोन, कैमरा ट्रैप, जीपीएस आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑल-टेरेन व्हीकल, मोटर बोट और आधुनिक वायरलेस संचार तंत्र आदि निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उपनिदेशक राहुल मिश्रा, पार्क वार्डन बिंदरपाल, उमेश चंद्र आर्या, विनोद बिष्ट, धर्मपाल सिंह नेगी, महेश जोशी, कृष्ण चंद्र पंत आदि मौजूद रहे।