सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encroachment Removal Drive Turns Violent, 6 Injured in Clash During Land Measurement

UP: चक रोड की पैमाइश बनी खूनी जंग, राजस्व टीम के सामने लाठी-कुल्हाड़ी चलीं, छह घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 16 Jun 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के सैंया क्षेत्र के गांव नदीम में चक रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। राजस्व टीम के सामने हुए लाठी-कुल्हाड़ी के हमले में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस ने गांव में एहतियातन बल तैनात कर दिया है।

Encroachment Removal Drive Turns Violent, 6 Injured in Clash During Land Measurement
आगरा में विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के सैंया थाना क्षेत्र के गांव नदीम में चक रोड को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की शिकायत करना शिकायतकर्ता को उस समय भारी पड़ गया जब दबंगों ने राजस्व टीम के सामने ही लाठी, कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस दौरान शिकायतकर्ता के भाइयों  को लहुलुहान कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने थाने मे  लिखित तहरीर दी है। वहीं दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए हैं।


थाना सैंया क्षेत्र के गांव नदीम में राजाराम और विद्याराम के परिवार रहते हैं। दोनों के खेत आसपास हैं। खेतों के आने जाने के लिए चक रोड है । पीड़ित राजाराम के पुत्र सौदान सिंह का आरोप है कि चकरोड में गांव के विद्याराम आदि ने अवैध निर्माण कर चकरोड पर  कब्जा कर लिया है जिससे खेत की जुताई बुवाई करने के लिए वाहनों के आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही थी। इस मामले में शिकायत सौदान सिंह पुत्र राजाराम ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील दिवस की शिकायत पर बिना सूचना दिए और बिना पुलिस बल के राजस्व टीम पैमाइश करने गांव नदीम पहुंची। पैमाइश को लेकर आरोपी पक्ष के विद्याराम, हरी सिंह, सुरेन्द्र मुन्ना, भूरी सिंह, भोलू, दिलीप, सुनहरी आदि लोगों ने पीड़ित पक्ष के सौदान सिंह, राजकुमार, चोब सिंह से गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने लाठी, कुल्हाड़ी से  हमला बोल दिया।
विज्ञापन


झगड़े में राजकुमार, चोबसिंह, सौदान सिंह घायल हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गुरविंदर सिंह मय पुलिस बल के  मौके पर पहुंच गए। गांव में ऐतिहातन पुलिस भी तैनात कर दी है, ताकि गांव में शान्ति भंग न हो सके। दोनों पक्षों से कुल छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने मेडीकल परीक्षण के लिए  भेजा है। दोनो पक्षों ने थाने में लिखित तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed