सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Used Cooking Oil from Hotels and Restaurants Being Converted into Biodiesel in Agra

UP: जिस तेल में तलते हैं समोसे-कचौड़ी, उससे दौड़ेगी कार; रेस्तरां से खराब तेल खरीद रही ईकाॅयल कंपनी

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 16 Jun 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में होटल, रेस्तरां और खाद्य इकाइयों से इस्तेमालशुदा खाद्य तेल खरीदकर उसे बायोडीजल में बदला जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि बार-बार गर्म किया गया तेल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, इसलिए यह पहल स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

Used Cooking Oil from Hotels and Restaurants Being Converted into Biodiesel in Agra
फूड एक्सपो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

फूड एक्सपो में उपयोग किए गए खाद्य तेल को फेंकने की जगह ईकॉयल कंपनी खरीदने की पेशकश कर रही है। ईकॉयल कंपनी खाद्य प्रसंस्करण से उत्पाद तैयार करने वाली कंपनियों, रेस्तरां, होटल संचालकों और नमकीन विक्रेताओं से आगरा में ही हर माह तीन से चार टन खाद्य तेल खरीद रही है, जो एक बार उपयोग करने के बाद खराब हो जाता है। खाद्य तेल को बार-बार गर्म करने से ट्रांस-फैट का निर्माण होता है, जो दिल की बीमारियों और कोलेस्ट्रॉल का कारण बनता है। इससे बचाने के लिए ईकॉयल कंपनी ऐसे तेल से बायोडीजल तैयार कर बेच रही है।


 

ईकॉयल की सीनियर मैनेजर सुनैना गुसाईं ने बताया कि आगरा में प्रमुख पांच सितारा होटल, रेस्तरां चेन संचालक, मिष्ठान भंडार और नमकीन बनाने वाली कंपनियां उपयोग किए गए खाद्य तेल को उन्हें देती हैं। ईकॉयल ने उनके किचन में अपने ड्रम रखे हैं, जो भर जाने पर जयपुर रिफाइनरी में भेजे जाते हैं। वहां उपयोग किए गए तेल से बायोडीजल का निर्माण किया जा रहा है। कंपनी की समन्वयक स्वाति मेहंदीरत्ता के मुताबिक, आगरा में 20 टन की संभावना है लेकिन अभी कई छोटे हलवाई और रेस्तरां संचालक उसी तेल का बार-बार उपयोग कर रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटोमेटिक मशीनों से पैकिंग, हाइजीन पर जोर
एक्सपो में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में नई तकनीक वाली मशीनों का प्रदर्शन भी किया गया है, जिसमें खाद्य उत्पाद आकर्षक पैकिंग में ऑटोमेटिक मशीनों से निकलते हैं। हाईजीन पर जोर देते हुए हैंडलेस व्यवस्था है। खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के संचालकों को मशीन निर्माताओं ने खूबियां बताईं। डीएम मनीष बंसल ने भी एक्सपो में स्टॉलों का निरीक्षण किया।

 
विज्ञापन

आज मिलेंगे रिस्पॉन्सिबल इंडिया अवॉर्ड्स
ग्रीन-टेक स्टार्टअप ईकॉयल की ओर से एक्सपो के समापन पर मंगलवार को रिस्पॉन्सिबल इंडिया अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाएगा। इन पुरस्कारों के माध्यम से उन व्यक्तियों, संस्थाओं एवं संगठनों को सम्मानित किया जाएगा जो समाज, सार्वजनिक स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed