सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   6-Year-Old Boy Drowns in Amrit Sarovar, Angry Crowd Protests with Body at Municipal Office

UP: अमृत सरोवर में डूब गई मासूम, पानी में उतराती मिली लाश;  गुस्साई भीड़ ने नगर पालिका कार्यालय में किया हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 16 Jun 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार

मारहरा में नगर पालिका के अमृत सरोवर तालाब में डूबने से 6 वर्षीय अभिनव की मौत हो गई। हादसे से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को नगरपालिका कार्यालय में रखकर प्रदर्शन किया और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए।

6-Year-Old Boy Drowns in Amrit Sarovar, Angry Crowd Protests with Body at Municipal Office
तालाब में डूब गई मासूम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

एटा के मारहरा कस्बा के मिरहची मार्ग पर नगर पालिका के अमृत सरोवर तालाब में डूबने से 6 वर्षीय मासूम अभिनव की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह अभिनव की मां दवा लेने गई थीं। इसी दौरान बच्चा घर के सामने बने पार्क में खेलने चला गया और तालाब की रैंप से फिसलकर गहरे पानी में डूब गया। परिजनों ने तलाश शुरू की और करीब दो घंटे बाद बच्चे को तालाब से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


नगर पालिका परिषद मारहरा कार्यालय में हंगामा
हादसे के बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग बच्चे के शव को लेकर नगर पालिका परिषद मारहरा कार्यालय पहुंच गए और जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। लोगों का आरोप है कि तालाब के चारों ओर बाउंड्री वॉल या रेलिंग न होने के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आगरा में तीन घंटे तांडव: तोड़फोड़ और पथराव, 11 पुलिसकर्मी घायल, युवक की मौत पर फूटा गुस्सा; बवाल की पूरी कहानी
विज्ञापन



आर्थिक सहायता दिलाने का दिया आश्वासन
घटना के बाद नगर पालिका परिषद मारहरा के अधिशासी अधिकारी, वरिष्ठ लिपिक और पालिका अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों ने शासन की आपदा सहायता योजना के तहत परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही मृतक के पिता मुकेश कुमार को निर्माणाधीन अमृत सरोवर पार्क में आउटसोर्स या संविदा के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने का भी भरोसा दिलाया।


ये भी पढ़ें -  पत्नी की हत्या, फिर खुदकुशी: पूर्व MLA के पुत्र ने कुछ दिन पहले डायरी में लिखी थी ये बात; केस में आया नया मोड़


पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
वहीं मौके पर पहुंचे नायबतहसीलदार सुशील कुमार राजपूत की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें -  UP: शूटर ओपी लाला के भतीजे ललित चौधरी को फांसी की सजा, बहन की बेरहमी से कर दी हत्या; कोर्ट का बड़ा फैसला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed