सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Heat rises after a brief respite; mercury climbs again within 24 hours.

Etah News: राहत के बाद बढ़ी गर्मी, 24 घंटे में फिर चढ़ा पारा

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 15 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Heat rises after a brief respite; mercury climbs again within 24 hours.
सोमवार को तेज धूप व गर्मी से बचने के लिए बच्चे व खुद को अंगोछे से ढककर गुजरता युवक। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिले में पिछले एक सप्ताह से बारिश और आंधी से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली थी। अब मौसम ने फिर बदलाव हुआ है। सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। महज 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है। ऐसे में इस सप्ताह पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

पिछले सप्ताह बारिश और आंधी से अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। सोमवार को मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण तापमान में अचानक उछाल दर्ज किया गया। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जो सोमवार को बढ़कर 40.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान बढ़ने के साथ ही दोपहर के समय गर्म हवाओं का असर भी महसूस किया गया। तेज धूप और बढ़ती गर्मी के कारण बाजारों, प्रमुख चौराहों व सड़कों पर लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम दिखाई दी। ठंडे पेय पदार्थ, जूस और आइसक्रीम की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ गया है, जिसके चलते तापमान में वृद्धि की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed