{"_id":"6a303d3b0da1fa1490047252","slug":"high-voltage-drama-unfolded-all-night-long-over-the-repair-of-a-broken-wire-etah-news-c-163-1-eta1004-152003-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: टूटे तार की मरम्मत के लिए रातभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: टूटे तार की मरम्मत के लिए रातभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
नगला चंदन में हाईटेंशन लाइन की मरम्मत करते विद्युत कर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। गांव नगला चंदन में 11 केवीए हाईटेंशन विद्युत लाइन टूट जाने से देर रात से 12 घंटे आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी के बीच पूरी रात बिजली न मिलने से 300 से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात को विद्युत निगम की टीम तार जोड़ने के लिए पहुंची। वहां पर गृह स्वामी ने तार जोड़ने से मना कर दिया। सुबह के वक्त पुलिस बल के साथ विद्युत निगम की टीम पहुंची जिसके बाद तार जोड़ा गया और विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विद्युत निगम के एसडीओ दिलीप कुमार भारती ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे नगला चंदन में 11 हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर घर की छत पर गिर गया। सूचना पर विद्युत निगम की टीम रात को ही मौके पर पहुंची, लेकिन वहां पर गृह स्वामी ने घर की छत पर जाने से मना कर दिया। इसके बाद विद्युत निगम की टीम लौट गई। इसकी वजह से रात में शिकोहाबाद रोड, आनंदपुरम, सुनहरी नगर, बापूनगर, नगला तेली, नगला प्रेमी और अवंती बाई नगर आदि मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।
सुबह 8 बजे नायब तहसीलदार साश्वत अग्रवाल और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और गृह स्वामी को समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद गृह स्वामी ने तार जोड़ने की अनुमति दी। इस दौरान विद्युत कर्मचारियों ने हाई वोल्टेज लाइन में प्लास्टिक के पाइप डालकर विद्युत लाइन को जोड़ा। सुबह 11 बजे तार को जोड़कर विद्युत आपूर्ति सुचारू की गई। करीब 12 घंटे विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।