सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 21 June 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:52 PM, 21-Jun-2026

Bihar: जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, खातीपुरा मेगा कोचिंग टर्मिनल का भी उद्घाटन

जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर खातीपुरा में देश के पहले मेगा कोचिंग टर्मिनल और कई रेलवे स्टेशनों पर नई यात्री सुविधाओं का भी उद्घाटन हुआ। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह ट्रेन राजस्थान और बिहार के बीच संपर्क को मजबूत करेगी तथा प्रवासी बिहारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। और पढ़ें
10:38 PM, 21-Jun-2026

Bihar: भाजपा की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय, बूथ स्तर तक तैयारियों के निर्देश

बिहार प्रदेश भाजपा की वर्चुअल संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत करीब 700 पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। और पढ़ें
10:22 PM, 21-Jun-2026

Bihar : लावारिस कार के अंदर मिली चालक की लाश, चाबी लेकर सवेरे से था लापता; मालिक ने कहा- खूब पीता था शराब

Bihar : तब तक कार के चारों तरफ लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे। अब तक सिर्फ कार लावारिश थी, लेकिन कार की जांच करते ही लोग आश्चर्यचकित हो गए। अब चर्चा यह थी कि आखिर कार में लाश होने का क्या मतलब है?  और पढ़ें
10:05 PM, 21-Jun-2026

Bihar News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, अस्पताल में इलाज में देरी के आरोप पर हंगामा, प्रबंधक से हाथापाई

नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के लेदहा मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान आतिफ और मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। तीनों युवक किसी काम से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। और पढ़ें
09:44 PM, 21-Jun-2026

Re-NEET Exam : बिहार में एमबीबीएस छात्र गिरफ्तार; नीट-यूजी परीक्षा में दूसरे की जगह देने आया था पेपर

बिहार में NEET-UG परीक्षा के दौरान फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का बड़ा मामला सामने आया है। लखीसराय के परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार युवक की पहचान अर्पित राज के रूप में हुई है, जो गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज का चौथे वर्ष का MBBS छात्र है। और पढ़ें
09:32 PM, 21-Jun-2026

Bihar: जमीन के टुकड़े ने ली जान, बंटवारे के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी ने छह लोगों पर लगाया आरोप

सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में ललन महतो नामक युवक की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी सुनीता कुमारी ने अमनौर थाना में छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:28 PM, 21-Jun-2026

Bihar News : बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, जल्द आएगी TRE-4 भर्ती, विषयवार शिक्षकों की होगी बहाली

बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए राज्य सरकार ने TRE-4 भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सुपौल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सभी सरकारी स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की रिक्तियों की सूची तैयार की जा रही है और सभी डीईओ को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। और पढ़ें
07:55 PM, 21-Jun-2026

Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर पर गरमाई राजनीति, जीतन राम बोले- हथियार उठाने वालों को पुलिस देगी मुंहतोड़ जवाब

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर बिहार की राजनीति में बहस तेज हो गई है। जहानाबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पुलिस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति हथियार दिखाकर पुलिस को चुनौती देगा तो उसे जवाब मिलेगा। और पढ़ें
07:48 PM, 21-Jun-2026

School News : भीषण गर्मी के कारण कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल बंद, डीएम का कड़ा आदेश

 Patna News : प्रचंड गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए पटना डीएम ने विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। अब इसी तरह का आदेश बाकी जिलों की ओर से आएगा, जहां भीषण गर्मी से लोग त्रस्त हैं। और पढ़ें
07:41 PM, 21-Jun-2026

Bihar: जुआ रोकने पहुंचे मुखिया के बेटे और भाई को मारी गोली, चुनावी रंजिश का आरोप, फायरिंग से सनसनी

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के कोन्दी स्टैंड में जुआ खेलने से रोकने और कथित चुनावी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में बेढना पूर्वी पंचायत के मुखिया राजकुमार के 15 वर्षीय बेटे साहिल कुमार और 25 वर्षीय भाई पुरुषोत्तम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed