Meerut: मजदूरी पर गया था युवक, सुबह मिला शव, कंकरखेड़ा में ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक मजदूर का शव खाली मैदान में मिला। युवक की ईंटों से कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के लाल मोहम्मदपुर गांव स्थित एक खाली मैदान में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नई गोविंदपुरी निवासी 35 वर्षीय विपिन पुत्र कुंवर पाल के रूप में हुई है। युवक की ईंटों से कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
मजदूरी की बात कहकर घर से निकला था युवक
परिजनों के अनुसार विपिन मजदूरी का काम करता था। वह रविवार सुबह मजदूरी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह लाल मोहम्मदपुर गांव के खाली मैदान में उसका शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
यह भी पढ़ें: UP: सवा लाख का इनामी STF ने मुठभेड़ में किया ढेर, दरोगा की हत्या कर लूटी थी पिस्टल, बिहार निवासी था ललन सिंह
ईंटों से कुचलकर हत्या की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावरों ने युवक के सिर और शरीर पर ईंटों से वार कर उसकी हत्या की। शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना पर पहुंची कंकरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।