01:17 PM, 25-Jun-2026
Bihar : चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच के लिए भोजपुर पहुंचे हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज, DM-SP भी मौजूद
Bihar : बिहार सरकार द्वारा गठित न्यायिक आयोग के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा भारी सुरक्षा बल के साथ बिलौटी गांव पहुंचे। सेवानिवृत्त न्यायाधीश के बिलौटी गांव पहुंचने के साथ ही इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच ने रफ्तार पकड़ ली है।
और पढ़ें
12:43 PM, 25-Jun-2026
Bihar Panchayat Elections: सितंबर-अक्टूबर में नौ चरणों में हो सकते हैं मतदान, सभी 6 पदों पर EVM से होगी वोटिंग
Bihar Panchayat Elections : पंचायत चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग चुनावी महासंग्राम को अंतिम रूप देने की तैयारियों में जुट गया है।
और पढ़ें
12:31 PM, 25-Jun-2026
Bihar News: कैश की बरामदगी से खुला 35 लाख डील का राज! मोतिहारी में पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
मोतिहारी में ड्रग्स कारोबार से जुड़ी कथित रकम की बरामदगी का मामला अब बड़ा विवाद बन गया है। 25 मई के आसपास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चकिया टोल प्लाजा के पास एक वाहन से करीब 25 लाख रुपये बरामद किए थे।
और पढ़ें
12:05 PM, 25-Jun-2026
Bihar News: DMCH का चौंकाने वाला रिजल्ट! 121 में 48 छात्र फेल, नतीजों ने बढ़ाई चिंता
दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) में MBBS 2021 बैच के फाइनल परीक्षा परिणाम ने सभी को हैरान कर दिया है। परीक्षा में शामिल 121 छात्रों में से 48 छात्र फेल हो गए, जबकि 4 छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग रखा गया है। केवल 69 छात्र ही परीक्षा पास कर सके हैं।
और पढ़ें
11:30 AM, 25-Jun-2026
Bihar : फंदे पर लटकाया, गोली भी मारी! पटना में शख्स की मौत के बाद हत्या के एंगल से जांच
पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र के बरुआने गांव के समीप खंदा से एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी भूषण सिंह के रूप में हुई है।
और पढ़ें
11:21 AM, 25-Jun-2026
Bihar : राबड़ी देवी को भवन निर्माण विभाग का अल्टीमेटम, बंगला खाली करने के लिए मिले सिर्फ 7 दिन, आखिरी तारीख तय
Bihar : बिहार सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच आवास खाली कराने की रार अब तक मची हुई है। भवन निर्माण विभाग ने अंतिम नोटिस भेजी है। साथ ही चेतावनी भी।
और पढ़ें
11:18 AM, 25-Jun-2026
Bihar: बारात आई, शहनाई बजी... फिर चली गोली, दुल्हन के मामा की मौत से शादी का घर बना मातम का घर
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र स्थित भटौना गांव में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन के मामा रंजीत सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रंजीत सहनी अपनी भांजी की शादी में शामिल होने मुसहरी थाना क्षेत्र के तारौरा गांव से आए थे।
और पढ़ें
10:17 AM, 25-Jun-2026
Bihar : प्यार के लिए छोड़ा घर, अब जान बचाने की गुहार; वायरल वीडियो में प्रेमी जोड़े ने लगाए गंभीर आरोप
वैशाली जिले के हाजीपुर में एक प्रेमी जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दोनों ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। युवती संध्या सिंह और युवक आदित्य कुमार ने दावा किया कि वे पिछले तीन वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे और अपनी मर्जी से घर से भागकर शादी की है।
और पढ़ें
09:59 AM, 25-Jun-2026
Bihar News : फैजल खान की अग्रिम जमानत पर फैसला टला, कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार; रौशन आनंद गुट को बड़ी राहत
Bihar : कोचिंग संस्थान विवाद और गोलीकांड मामले में सिविल कोर्ट में बेहद अहम सुनवाई हुई। एक तरफ जहां पुलिस को फटकार लगाईं है वहीं दूसरी तरफ फैजल खान और रौशन आनद दोनों पक्ष को राहत दी है।
और पढ़ें
09:40 AM, 25-Jun-2026
Bihar: मुजफ्फरपुर में आग का कहर, कबाड़ गोदाम से उठीं लपटें, 12 दमकल गाड़ियों ने घंटों बाद पाया काबू
मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित बैरिया गोलंबर के पास एक कबाड़ गोदाम और जेसीबी गैरेज में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
और पढ़ें