Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a5842599c60629bc50a0733","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-07-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:57 PM, 16-Jul-2026
Bihar: दो साइकिलें ऐसे टकराईं कि एक शख्स की जान चली गई; कॉलेज कर्मी की मौत से कहां मचा कोहराम?
Bihar News: मुंगेर के हवेली खड़गपुर में सद्भावना घाट पुलिया पर दो साइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एनएस कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मी ऋषभ झा की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हो गई। और पढ़ें02:40 PM, 16-Jul-2026
Bihar: कई दिन से लापता सफाईकर्मी का नाले से मिला शव, बदबू ने खोला मौत का राज; इलाके में सनसनी
गोपालगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पिछले तीन दिनों से लापता एक नगर परिषद सफाईकर्मी का शव एक खुले नाले से बरामद किया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के रामनरेश नगर मोहल्ले की है। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। और पढ़ें
विज्ञापन
01:58 PM, 16-Jul-2026
Bihar: गोविंद शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, शूटर राजा सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट; कई ठिकानों पर रेड
मुजफ्फरपुर के चर्चित शूटर गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने फरार आरोपी शूटर राजा सिंह के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट हासिल कर लिया है। वारंट जारी होने के बाद पुलिस की विशेष टीम उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, सह-आरोपी डॉ. जैस्मीन परवीन की अग्रिम जमानत याचिका पर 16 जुलाई को सुनवाई होनी है।और पढ़ें
01:26 PM, 16-Jul-2026
Bihar: चारों ओर पानी और बीच में स्कूल! बरसात आते ही ठप हो जाती है पढ़ाई, इस स्कूल पर बच्चों की शिक्षा पर संकट
Bihar News: पूर्वी चंपारण के रक्सौल प्रखंड स्थित परसौना तपसी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में हर वर्ष बरसात के दौरान जलजमाव के कारण पढ़ाई प्रभावित हो जाती है। रास्ता डूबने से बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते। डीईओ ने फिलहाल विद्यालय को दूसरे स्कूल से टैग करने की बात कही है।और पढ़ें
01:12 PM, 16-Jul-2026
Rath Yatra: पटना में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शुभारंभ
पटना में हर वर्ष की तरह इस बार भी रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच निकलने वाली इस भव्य यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पहुंचे हैं। और पढ़ें12:57 PM, 16-Jul-2026
Bihar News: कुएं में मृत मिली अज्ञात महिला, खेत जाने निकले ग्रामीणों को तैरता दिखा शव; मचा हड़कंप
Bihar News: गया के इमामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में कुएं से अज्ञात महिला का शव मिला है। खेत जा रहे ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:53 PM, 16-Jul-2026
Bihar News: पीड़ित बंद रहा, कथित अपहरणकर्ता छूट गया; थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, डीआइजी ने किया निलंबित
Bihar News: पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह को अपहरण के मामले में गंभीर लापरवाही, अनुशासनहीनता और कर्तव्यहीनता के आरोप सिद्ध होने के बाद डीआईजी ने निलंबित कर दिया। जांच में सामने आया कि कथित अपहरणकर्ता को छोड़ दिया गया, जबकि पीड़ित को करीब 24 घंटे तक थाने की हाजत में रखा गया। और पढ़ें12:34 PM, 16-Jul-2026
Bihar: जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, खत्म होगी पानी के लिए जंग! क्या बदलेगी समस्तीपुर की तस्वीर?
Bihar News: समस्तीपुर शहर के हजारों परिवारों की सुबह आज भी पानी की चिंता से शुरू होती है। कहीं बाल्टी लेकर सरकारी नल का इंतजार, कहीं मोटर चलाकर पानी खींचने की मशक्कत, तो कहीं एक बाल्टी पानी के लिए पड़ोस का सहारा। वर्षों से शहर की पहचान बन चुकी इस समस्या को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने नई परियोजना को मंजूरी दी है। जानिए क्या है बिहार सरकार का प्लान...और पढ़ें
11:36 AM, 16-Jul-2026
Bhagalpur: महावीर मंदिर से लापता ढाई साल का मासूम नदी में मिला मृत, हत्या की आशंका से सनसनी
Bihar News: भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित महावीर मंदिर परिसर से लापता हुए ढाई वर्षीय आदित्य कुमार का शव नदी से बरामद हुआ है। प्रारंभिक परिस्थितियों में हत्या की आशंका जताई जा रही है। और पढ़ें10:52 AM, 16-Jul-2026