Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
लाइव अपडेट
परिवार के सात बच्चे चले गए, अब क्या मांगें?: नाव हादसे में अपनों को खोने वाले पिता का छलका दर्द, बिलखते रहे
वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में एक परिवार के सात बच्चों की मौत हो गई। सुरेश राय का आरोप है कि जर्जर नाव की शिकायत तीन साल से की जा रही थी, लेकिन प्रशासन ने मरम्मत नहीं कराई। हादसे के बाद अधिकारियों पर कार्रवाई हुई।
और पढ़ेंबिहार: तिरहुत स्नातक चुनाव में तेज हुई सियासी जंग, शिक्षा मंत्री बोले- आप हमारा साथ दें, हम आपका साथ देंगे
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी अभिषेक झा के समर्थन में नेताओं ने बैठक कर मतदान की अपील की। शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने सातवें वेतनमान और ट्रांसफर-पोस्टिंग की समस्याएं दूर करने का आश्वासन देते हुए प्रशांत किशोर पर निशाना साधा।
और पढ़ें
बिहार में रिश्तों का कत्ल: भैंसुर ने छोटे भाई की पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी
भोजपुर के अगिआंव गांव में बुधवार सुबह पारिवारिक विवाद के दौरान 40 वर्षीय सीमा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उनके भैंसुर सुमंत कुमार राय पर है। वारदात के बाद आरोपित फरार है। पुलिस जांच कर रही है।
और पढ़ें
बिहार: सीएम सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी, पटना से गुजरात तक जाएगा बिहार का दल
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश होते हुए गुजरात पहुंचेगी।
और पढ़ेंबिहार: नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों से मिले चिराग पासवान, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने का दिया भरोसा
वैशाली के रामपुर श्यामचंद गांव में नाव हादसे में मारे गए 13 बच्चों के परिजनों से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुलाकात की। उन्होंने क्षतिग्रस्त नाव और प्रशासनिक लापरवाही की जांच कर दोषियों की जवाबदेही तय करने की बात कही।
और पढ़ेंबिहार: 11 हजार वोल्ट करंट से झुलसी संध्या का हाथ बचाने की कोशिश, मां बोलीं- भविष्य की जिम्मेदारी ले स्कूल
मुजफ्फरपुर के स्कूल में 9 अक्टूबर को 11 हजार वोल्ट करंट से झुलसी सातवीं की छात्रा संध्या की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने हाथ काटने की आशंका जताई है। मां ने प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाकर इलाज और भविष्य की जिम्मेदारी मांगी है।
और पढ़ेंबिहार: 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, गले पर निशान और कान से निकल रहा था खून
मधेपुरा के बैरवा वार्ड सात में बुधवार सुबह 15 वर्षीय रूपेश कुमार का शव बांसबाड़ी से बरामद हुआ। किशोर मंगलवार शाम से लापता था। कान से खून और गले पर निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका पर जांच कर रही है।
और पढ़ें
बिहार: 12 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी, दो दिन से थी लापता; हत्या की जताई गई आशंका
गोपालगंज के खानपुर अजमत गांव में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना कुमारी का शव बुधवार सुबह मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पट्टीदार पर आरोप लगाया है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही हैं।