फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 14 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:30 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 14-10-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।

विज्ञापन
Meerut News Live Updates: Latest Breaking Meerut Crime, Shiksha, Politics, Sports News Today in Hindi

लाइव अपडेट

12:25 PM, 14-Oct-2026

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की ऑनलाइन हुई पेशी, सजा से पहले कोर्ट ने पूछा- कुछ कहना है?

Meerut Blue Drum Murder Case: Muskan and Sahil Appear via Video Conferencing Before Sentencing
जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला जज के सामने पेश हुए मुस्कान और साहिल। कोर्ट ने सजा सुनाए जाने से पहले दोनों से उनका पक्ष पूछा।  जेल अधीक्षक के अनुसार, दोनों बेचैन हैं; मुस्कान ने बेटी से मिलने की गुजारिश की है।  और पढ़ें
12:08 PM, 14-Oct-2026

Meerut: मंत्री दिनेश खटीक को फोन पर जान से मारने की धमकी, मामला सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी पहले ही गिरफ्तार

UP Minister Dinesh Khatik Threat Case Goes Viral, Accused Already Arrested and Jailed

यूपी के राज्य मंत्री दिनेश खटीक को फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल है। ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

और पढ़ें
विज्ञापन
11:54 AM, 14-Oct-2026

नीला ड्रम हत्याकांड: सजा पर फैसले से पहले कचहरी में हलचल, वीडियो कॉन्फ्रेंस से होगी मुस्कान और साहिल की पेशी

Meerut Blue Drum Murder Case: Muskan and Sahil to Appear via Video Conferencing as Court Announces Sentence
सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल की सजा पर आज फैसला सुनाया जाना है। जिला जज की अदालत के बाहर हलचल बढ़ी, मीडियाकर्मियों की भीड़ जुट गई है। मोबाइल लोकेशन, सीडीआर, सीसीटीवी और फॉरेंसिक रिपोर्ट ने केस में अहम भूमिका निभाई। और पढ़ें
11:54 AM, 14-Oct-2026

यूपी के मंदिर में हत्या: बाइक पर आए, दो मिनट बात की, फिर मार दी गोली; साधु देवानंद हत्याकांड की पूरी कहानी

Sadhu shot dead in temple room in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में बाइक से आए दो हमलावरों ने तमंचे से बुजुर्ग साधु के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस की पांच टीमें हमलावरों की तलाश कर रहीं हैं। पुलिस को परिचितों पर शक है। पुलिस भौराकलां के अलावा कुरावा और देहात क्षेत्र के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।  और पढ़ें
11:54 AM, 14-Oct-2026

नीला ड्रम कांड: 'बड़ी बेटी से मिलवा दो', मुस्कान की मांग, जेल अधीक्षक की ये सलाह; सौरभ की मां का भी आया बयान

Blue Drum case Verdict today Let me meet my eldest daughter Jail Superintendent advice to Muskan request
मेरठ जेल में बंद पति की हत्या की दोषी मुस्कान ने बड़ी बेटी से मिलने की गुहार लगाई है। मुस्कान की मांग पर  वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने सलाह दी है कि वह अपने परिजनों के नाम चिट्ठी लिखे। वहीं, फैसले से पहले सौरभ की मां भी बड़ा बयान दिया है। और पढ़ें
11:27 AM, 14-Oct-2026

नीले ड्रम कांड में फैसला आज: सौरभ के कत्ल के खुलासे से दोषी तक, कैसे साहिल-मुस्कान ने की क्रूरता?; टाइमलाइन

Meerut Blue Drum Murder Case: Timeline of Saurabh Rajput Murder to Muskan and Sahil Conviction
मेरठ के नीले ड्रम कांड में आज आरोपी साहिल और मुस्कान को गुनाहों की सजा मिलेगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत आज फैसला सुनाएगी। 30 सितंबर को दोषी करार दिया था। तीन मार्च 2025 की रात मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की थी। पढ़ें हत्या के खुलासे से दोषी करार होने तक की पूरी टाइमलाइन। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:23 AM, 14-Oct-2026

वेस्ट यूपी राजनीति: इमरान मसूद की बदली भूमिका से कांग्रेस को उम्मीद, एमएलसी चुनाव में भाजपा-सपा आमने-सामने

West UP Politics: Imran Masood New Role Reshapes Saharanpur 2027 Equation; BJP and SP Dominate Meerut MLC

इमरान मसूद को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सहारनपुर की 2027 की राजनीति में नए समीकरण बन रहे हैं। वहीं, मेरठ-सहारनपुर शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा-सपा के बीच मुकाबला है, जबकि कांग्रेस और बसपा ने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं।

और पढ़ें
10:44 AM, 14-Oct-2026

शामली: सराफ की दुकान से करोड़ों की चोरी, तिजोरी भी ले गए; दुकान खोलने पर देखा अंदर का नाजारा देख उड़े होश

Shamli News: Jewellery Worth Crores Stolen From Uma Jewellers After Thieves Break Through Shop Roof

शामली में सराफ की दुकान में बड़ी चोरी! गांधी चौक के पास उमा ज्वेलर्स की छत में सेंध लगाकर चोर तिजोरी में रखे सोने-चांदी के जेवर ले गए। दुकानदार ने करोड़ों रुपये के आभूषण चोरी होने का दावा किया है। पुलिस जांच में जुटी है।

और पढ़ें
10:37 AM, 14-Oct-2026

बिजनौर: धामपुर में बिना बारिश धंस गया स्टेट हाईवे, नगीना चौराहे पर बना गहरा गड्ढा, बाल-बाल बचा लोडेड डंपर

Bijnor News: State Highway Caves In at Dhampur's Nagina Crossing, Locals Prevent Loaded Dumper Accident

बिजनौर के धामपुर में नगीना चौराहे पर ज्योतिबा फुले पार्क के पास स्टेट हाईवे अचानक धंस गया। दो फीट से अधिक चौड़ा और कई फीट गहरा गड्ढा बनने से हादसे का खतरा बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने बैरिकेड लगाकर रास्ते को सुरक्षित करने की कोशिश की।

और पढ़ें
10:31 AM, 14-Oct-2026

वेस्ट यूपी में मौसम: तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी, दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री उछाल के आसार

मेरठ में बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम साफ होने से तेज धूप निकल रही है। अगले 2 से 3 दिनों में दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने के आसार हैं, जबकि प्रदूषण का स्तर भी धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed