मेरठ नीले ड्रम कांड में सजा पर फैसला आज: अपने ही जाल में फंसते गए साहिल और मुस्कान; इस एक शब्द से गहराया था शक
जेपी शर्मा, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 14 Oct 2026 09:46 AM IST
सार
Meerut Saurabh Murder Case: मेरठ के सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को आज उनके गुनाहों की सजा मिलेगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने 30 सितंबर को दोनों को दोषी करार दिया था। तीन मार्च 2025 की रात दोनों ने सौरभ की हत्या की थी। इसके बाद शव के टुकड़े करके नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से चिन दिए थे। फिर दोनों हिमाचल प्रदेश में घूमने चले गए थे। इस वारदात की देश भर में चर्चा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन