फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar MLC Result LIVE : राजद, भाजपा, जन सुराज और निर्दलीय एक-एक सीट जीते; कोसी में एनके यादव ने लगाई हैट्रिक

Wed, 28 Oct 2026 01:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 28 Oct 2026 01:53 PM IST
खास बातें

Bihar MLC Election 2026 Result : शिक्षक और स्नातक की चार-चार सीटों पर 27 अक्टूबर को देर से शुरू हुई मतगणना अब भी जारी है। अब तक चार सीटों के परिणाम आए हैं। परिणाम देश की राष्ट्रीय पार्टियों के लिए सुखद नहीं। भाजपा-कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जनसुराज का खाता खुल गया है। आइए जानते हैं कहां-क्या चल रहा?

विज्ञापन
Bihar MLC result live Kosi tirhut Darbhanga Saran teacher Patna graduate result bihar news
दलगत आधार पर नहीं, लेकिन दलों की प्रतिष्ठा फंसी थी इस चुनाव में। - फोटो : amar ujala digital

लाइव अपडेट

01:52 PM, 28-Oct-2026

Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन में क्या हुआ?

बिहार विधान परिषद के 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार आनंद पुष्कर को 1815 मतों से हराकर जीत दर्ज की। मतगणना के 14वें राउंड के बाद डॉ. राहुल राज को 4965 मत मिले, जबकि आनंद पुष्कर को 3150 मत प्राप्त हुए। प्रथम वरीयता के मतों की गिनती में किसी भी प्रत्याशी को निर्धारित बहुमत का कोटा नहीं मिलने के बाद आगे की निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई, जिसके आधार पर डॉ. राहुल राज को विजयी घोषित किया गया। जीत के बाद उन्होंने वित्त रहित शिक्षकों को नियमित वेतन दिलाने और सातवें वेतनमान का लाभ दिलाने के लिए पहल करने की बात कही। उन्होंने शिक्षकों के वेतन, सेवा संबंधी सुविधाओं और अन्य लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिया। 
01:00 PM, 28-Oct-2026

Bihar MLC Election: तिरहुत स्नातक सीट से एलिमिनेशन राउंड में वंशीधर बृजवासी 5271 मतों से आगे

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के एलिमिनेशन राउंड में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी 25,257 मतों के साथ सबसे आगे हैं। उन्होंने जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा को 5,271 मतों से पीछे छोड़ दिया है। अभिषेक झा को 19,980 मत मिले हैं, जबकि राजद प्रत्याशी रश्मि विनायक गौतम 14,977 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, जन सुराज के प्रत्याशी विमोहन कुमार को 2,341 मत मिले हैं।
विज्ञापन
12:29 PM, 28-Oct-2026

Bihar MLC Election: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी डॉ संजीव को बधाई

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार की जीत की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें जीत की बधाई और शुभकामनाएं दीं। वहीं, जीत के बाद डॉ. संजीव कुमार ने एनडीए प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 30 साल तक शिक्षकों के लिए कोई काम नहीं किया। शिक्षकों पर लाठियां बरसाई गईं और उनके साथ अन्याय हुआ। उन्होंने कहा कि अब वह शिक्षकों के हित में सभी जरूरी काम करेंगे और उनसे किए गए हर वादे को हर हाल में पूरा करेंगे।
 
11:58 AM, 28-Oct-2026

कोसी स्नातक निर्वाचन से भाजपा के एनके यादव ने लगाई जीत का हैट्रिक

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-06 से भाजपा के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान एमएलसी डॉ. एनके यादव ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई है। मतगणना के अंतिम नतीजों में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 11 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। प्रथम वरीयता के मतों की गिनती में डॉ. एनके यादव को 24,528, राजद के नितेश कुमार को 18,918 और जन सुराज के रजनीश रंजन को 15,536 मत मिले थे। जीत के लिए जरूरी 32,201 मतों का कोटा पूरा नहीं होने पर एकल संक्रमणीय मत प्रणाली के तहत द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती की गई, जिसके बाद डॉ. यादव की बढ़त 11 हजार से अधिक हो गई। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पूर्णिया जिला स्कूल परिसर स्थित मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया। निर्वाची पदाधिकारी ने डॉ. एनके यादव को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।
11:45 AM, 28-Oct-2026

Bihar MLC Election: तिरहुत स्नातक निर्वाचन में क्या चल रहा?

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में 10वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अब तक कुल 56,784 वैध मतों की गिनती हुई है। निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी 25,090 मत हासिल कर 5,319 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा को 19,771 मत मिले हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं। राजद प्रत्याशी रश्मि विनायक गौतम 14,674 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
 
11:02 AM, 28-Oct-2026

Bihar MLC Election: तिरहुत में वंशीधर आगे, अभिषेक पीछे

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के नौवें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी 22,023 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा को 18,596 और राजद प्रत्याशी डॉ. रश्मि विनायक गौतम को 13,076 मत मिले हैं। इस तरह वंशीधर ब्रजवासी अभिषेक झा से 3,427 मतों से आगे हैं। शुरुआती राउंड में अभिषेक झा ने वंशीधर ब्रजवासी से 50 मत अधिक हासिल किए थे। दूसरे राउंड में कुल 7,001 मतपत्रों की गिनती हुई थी, जिनमें 6,321 वैध और 680 अमान्य मत थे। इस राउंड में अभिषेक झा को 2,150, वंशीधर ब्रजवासी को 2,100 और डॉ. रश्मि विनायक गौतम को 1,688 वैध मत मिले थे। हालांकि, इसके बाद वंशीधर ब्रजवासी ने बढ़त बनाई और नौवें राउंड तक उसे बरकरार रखा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:20 AM, 28-Oct-2026

Tirhut Graduate Result : निर्दलीय वंशीधर ही इस बार भी आगे, जदयू पिछड़ा

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र मतगणना अब भी जारी है। 9वें राउंड की गणना पूरी हो चुकी है। अब तक वैध मतों की संख्या 56784 है। इनमें निवर्तमान एमएलसी वंशीधर बृजवासी फिर से आगे हैं। एनडीए के अभिषेक झा को 18596 वोट ही मिले हैं, जबकि वंशीधर बृजवासी को 22023 मत मिले हैं। राजद की रश्मि विनायक गौतम को 13076 मत मिले हैं, जबकि जन सुराज के डॉ. विमोहन कुमार के खाते में 2132 मत हैं। इस तरह तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में  3427 मतों से निर्दलीय प्रत्याशी बंसिधर बृजवासी आगे हैं। 
10:17 AM, 28-Oct-2026

Kosi Graduate Result : कोसी स्नातक सीट फंसा, द्वितीय वरीयता से होगा फैसला

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की मतगणना रोचक हो गई है। प्रथम वरीयता की गिनती में जीत के लिए कोटे से भाजपा के डॉ. एनके यादव चूक गए हैं। अब द्वितीय वरीयता के मतों से कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का फैसला होगा।
09:13 AM, 28-Oct-2026

Bihar MLC Election: कोसी में एनडीए आगे, राजद दूसरे नंबर पर

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-06 में 11 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के डॉ. एनके यादव 24,258 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। राजद प्रत्याशी नितेश कुमार को 18,918 और जनसुराज के रजनीश रंजन को 15,536 मत मिले हैं। डॉ. एनके यादव ने राजद प्रत्याशी पर 5,340 मतों की बढ़त बना रखी है, जबकि जनसुराज तीसरे स्थान पर है। अब तक 73,487 मतपत्रों की जांच हुई है, जिनमें 64,401 वैध और 9,086 अवैध पाए गए हैं। मतगणना जारी है और अंतिम परिणाम की आधिकारिक घोषणा बाकी है।
 
08:17 AM, 28-Oct-2026

बिहार एमएलसी चुनाव 2026: तिरहुत स्नातक में निर्दलीय वंशीधर बृजवासी आगे चल रहे

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के सातवें राउंड के बाद निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी 1477 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 16,190 वोट मिले हैं। वहीं, एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा 14,713 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। राजद प्रत्याशी रश्मि विनायक गौतम 10,802 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि जन सुराज के डॉ. विमोहन कुमार को 166 वोट मिले हैं। सातवें राउंड की गिनती के बाद बृजवासी और अभिषेक झा के बीच मुकाबला जारी है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed