सब्सक्राइब करें

Live

Bihar Vidhan Sabha Live: महिला शिक्षकों का मुद्दा राबड़ी देवी ने उठाया, किन मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार को घेरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 13 Feb 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Vidhan Mandal Live Updates:18वीं बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का आज नौंवा दिन हैं। आज कई महत्वपूर्ण संशोधित नियमावली की प्रति सदन के पटल पर रखी जाएगी। इधर, विपक्ष ने आज फिर से बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की।

Bihar Vidhan Mandal Live Updates: Opposition protest in the Assembly, Vidhan Parishad News, JDU, RJD, BJP
बिहार विधानसभा बजट सत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

03:26 PM, 13-Feb-2026

Bihar Vidhan Sabha Live: इन विभागों के बजट पर हो रही है चर्चा

बिहार विधान सभा में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग, भवन निर्माण, खेल विभाग के बजट पर चर्चा हो रही है। पक्ष और विपक्ष के विधायक इस पर अपना पक्ष रख रहे हैं। 
02:27 PM, 13-Feb-2026

Bihar Budget live Updates: भाजपा विधायक ने नीतीश सरकार को

भाजपा विधायक मनोज कुमार ने जमीन सर्वे का मामला सदन में उठाया। उन्होंने भूमि पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन का काम सरकारी कर रही है। राजस्व अभियान से जनता में खुशी है। हालांकि इससे कुछ समय के लिए पहले अधिकारी हड़ताल पर चले गए। अब राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इनकी मांग है कि वेतन बढ़ाई जाए। हड़ताल से जनता को परेशानी होती है। सरकार को इस मामले पर गंभीरता से विचारों करनी चाहिए। उन्होंने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में राजस्व कर्मियों के बहाली का मुद्दा भी उठाया। K
01:30 PM, 13-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: कुमार सर्वजीत की किस मांग पर ऊर्जा मंत्री ने जताई सहमति

बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनता के विधायक और वरिष्ठ नेता कुमार सर्वजीत ने नीतीश सरकार से गया के फतेहपुर में पॉवर सब स्टेशन की मांग की थी। आज उन्हें पूरक पूछने के लिए कहा गया कि तो उन्होंने कहा कि अब तो सदन में सवाल पूछने से पहले डर लगता है।कि मंत्री जी गुस्सा न हो जाएं। इसके बाद मंत्री विजेन्द्र यादव ने कहा कि फतेहपुर में सब स्टेशन बनाने की मांग की गई थी। इस पर सरकार ने सहमति जता दी। इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। 
12:41 PM, 13-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: विधान परिषद में राबड़ी देवी ने सरकार पर बोला हमला

विधान परिषद में महिला उत्पीड़न के मुद्दे पर पूर्व उपमुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि लगाकार बलात्कार हो रहे हैं। हत्या हो रही है। उन्होने पटना के फुलवारीशरीफ में छात्रा की छत से गिरकर मौत, नीट छात्रा मर्डर केस, दरभंगा में मासूम के साथ दुष्कर्म मामले का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार बढ़ते अपराध पर जवाब नहीं दे पा रही है। सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। उन्होने महिला शिक्षक के तबादले के मुद्दे को उठाया। कहा कि सरकार की नीति के महिला शिक्षकों को काफी परेशानी हो रही है। सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए। 
11:47 AM, 13-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: संख्यिकीकर्मियों को लेकर भाजपा और माले के विधायक ने पूछा सवाल

भाजपा विधायक कृष्णनंदन पासवान ने सांख्यिकी स्वयंसेवकों को नौकरी से हटाने के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि सैकड़ों सांख्यिकी स्वयंसेवक आज बेरोजगार हो चुके हैं। यह बेरोजगारी की बात है। सांख्यिकी स्वयंसेवकों से सरकार ने काम लिया है। इसके बाद इन्हें हटा दिया गया। सरकार भी एक करोड़ रोजगार और नौकरी के लक्ष्य पर काम कर रही है। क्या सरकार इनलोगों को रोजगार देगी? ऊर्जा विभाग के मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि इनकी बात पर समुचित विचार करने की जरूरत है। सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रही है। इसके बाद माले विधायक संदीप सौरभ ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने सांख्यिकी कर्मियों की बहाली की थी। सरकार ने जवाब दिया है कि हमने बहाली के वक्त ही कह दिया था कि कभी भी आपलोगों को हटाया जा सकता है। इसके बाद वित्त विभाग ने वैकेंसी निकालकर सांख्यिकी कर्मियों 2012-13 बहाल किया। इन्हें प्रशिक्षण दिया गया। पैनल तैयार हुआ। दो साल काम लेने के बाद 2014 से इनसे काम नहीं लिया गया। इसके बाद 2016 में पैनल ही रद्द कर दिया गया। इनके काम के आधार पर सीएम नीतीश कुमार को गणना संबंधित कार्य के लिए पुरस्कार भी दिया गया। सवाल यह है कि जिस काम के लिए सांख्यिकी कर्मियों को नियुक्त किया गया, क्या अब गणना के काम राज्य में नहीं होते हैं? अगर होते हैं तो उसी काम को कार्यपालक सहायक और शिक्षकों से क्यों लिए जाते हैं? इस पर मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार नीतिगत फैसले लेते हैं। इस पर विचार किया जा रहा है।  
11:44 AM, 13-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: एएनएम और जीएनएम की परीक्षा अब नियमित होगी

जदयू विधायक मंजीत कुमार सिंह ने एएनएम और जीएनएम की परीक्षा काफी समय से नहीं होने के मुद्दे पर सवाल उठाया। इस पर स्वास्थ्य विभाग के मंत्री मंगल पांडेय ने जवाब दिया है कि राज्य में एएनएम और जीएनएम की परीक्षा अब नियमित होगी। सत्र 2023-24 की परीक्षा मार्च से अप्रैल माह में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:12 AM, 13-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: भाजपा विधायक ने अपने ही मंत्री से पूछा सवाल

भाजपा विधायक विनय बिहारी ने बिहार डेंटल काउंसिल में पूर्णकालिक रजिस्ट्रार के बारे में सरकार क्या कहना चाहेगी? जहां एक आधार कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन की व्यवस्था है तो डेंटल काउंसिल में ऑनलाइन व्यवस्था कब से लागू किए जाएंगे। मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार डेंटल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन का काम ऑफलाइन चल रहा है। 10 फरवरी तक निबंधन का कोई काम लंबित नहीं है। बिहार डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार दंत चिकित्सिक हैं। इनका मूल पदास्थापन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नालंदा में है। इनकी प्रतिनियुक्ति सप्ताह में दो दिन बिहार डेंटल काउंसिल में की गई है। कोई मामला लंबित नहीं है। दो दिन पहले तक जितने आवेदन आए हैं, सब कर दिया गया। ऑनलाइन की प्रक्रिया में हमलोग अग्रेतर कार्रवाई करेंगे। इस पर विधायक विनय बिहार ने मंत्री से पूछा कि ऑनलाइन काम कब तक चालू होगा? तो मंगल पांडेय ने कहा कि सारा काम बेहतर ढंग से दिखवाया जा रहा है। फिर भी आपकी मांग पर सरकार विचार कर रही है। 
10:58 AM, 13-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: मंत्री लखेंद्र पासवान ने तेज प्रताप यादव को दी बधाई

मंत्री लखेंद्र पासवान ने पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के मामले पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं तेज प्रताप यादव को बधाई देता हूं। मेरी शुभकामना भी उनके साथ है। आपलोग उनके आवास पर जाकर मिठाई खा सकते हैं। स्पष्टीकरण भी वह देंगे। तेज प्रताप यादव के लिए अभी लड्डू खाने का समय है। वहीं सांसद पप्पू यादव के मामले पर उन्होंने कहा कि संवैधानिक प्रक्रिया के तहत उनपर कार्रवाई हुई है। धमकी देने वालों पर कानून डंडा जरूर चलता है। किसी तरह के अपफवाहों पर ध्यान न दें। सरकार कानून के दायरे में रहकर ही काम कर रहे हैं। 
10:46 AM, 13-Feb-2026

Bihar Vidhan Sabha Live: महिला शिक्षकों का मुद्दा राबड़ी देवी ने उठाया, किन मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार को घेरा

बिहार विधानसभा में आज स्वास्थ्य, ऊर्जा, पर्यटन, योजना एवं विकास विभाग, स्वास्थ्य, पंचायती राज से जुड़े सवालों का जवाब नीतीश सरकार के मंत्रियों को देना है। सदन की कार्यवाही शुरू होते हुए मंत्री मंगल पांडेय और ऊर्जा विभाग के मंत्री विजेंद्र यादव विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे। इधर, विधानसभा परिसर में महागठबंधन के नेताओं ने नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पटना में छात्रा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत समेत कुछ अन्य मुद्दों पर राजद और कांग्रेस के विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया। इनके हाथ में बैनर दिखा। इसमें लिखा है, "बिहार हत्या में नंबर वन है, इसके दोषी मोदी और नीतीश हैं।" 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed