{"_id":"698f05550b35eb707a093e23","slug":"video-green-maha-shivratri-will-held-in-pitambara-shri-suryanarayan-temple-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: पीतांबरा श्री सूर्यनारायण मंदिर में होगी हरित महाशिवरात्रि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: पीतांबरा श्री सूर्यनारायण मंदिर में होगी हरित महाशिवरात्रि
राहुल तिवारी
Updated Fri, 13 Feb 2026 04:34 PM IST
Link Copied
गुरुग्राम सेक्टर 109 स्थित पीतांबरा श्री सूर्य नारायण मंदिर में इस बार धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। महाशिवरात्रि उत्सव 13 फरवरी को मंदिर परिसर में भगवान शिव और माता पार्वती के हल्दी का उत्सव संपन्न हुआ। 14 फरवरी को माता पार्वती की मेंहदी की रस्म होगी और यहां आने श्रद्धालु महिलाओं को भी मेंहदी लगाई जाएगी। मंदिर के महंथ रॉबिन शर्मा ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक के साथ वंचित परिवारों के लिए विशेष रुद्राभिषेक का कार्यक्रम होगा। जरूरतमंद परिवारों को धार्मिक स्थलों साथ जोड़ने की यह एक कोशिश है। इस महाशिवरात्रि को विश्व हिंदू परिषद् की हरित महाशिवरात्रि अभियान से जोड़ा गया। पूजा और भंडारे में किसी किस्म के प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया जाएगा। जलाभिषेक और पूजा में उपयोग की गई सामग्री का प्राकृतिक निष्पादन किया जाएगा। दूध का अभिषेक किसी भी प्लास्टिक की थैली से नहीं किया जाएगा। जलाभिषेक का पानी पौधे में जाए,इस तरह की व्यवस्था होगी। महाशिवरात्रि को आठ प्रहर अष्ट भैरव की पूजा होगी। द्वादश ज्योर्तिलिंगों की स्थापना की जाएगी। समृद्धि के प्रतीक स्वर्ण आकर्षण भैरव की पूजा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और शाम में 9 बजे से 12 बजे तक होगी। कार्यक्रम में विहिप के प्रतिनिधि अनुराग कुलश्रेष्ठ, आरएसएस के विनोद दुबे, पं. हनुमान तिवारी आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।