Live
Bihar Vidhan Sabha Live: आवास योजना में गड़बड़ी के मुद्दे पर घिरी नीतीश सरकार, BJP-JDU विधायकों ने उठाया सवाल
{"_id":"699e8d0a37e336b3170896ce","slug":"bihar-vidhan-sabha-live-news-budget-session-cm-nitish-kumar-opposition-protests-jdu-bjp-rjd-vidhan-parishad-2026-02-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha Live: आवास योजना में गड़बड़ी के मुद्दे पर घिरी नीतीश सरकार, BJP-JDU विधायकों ने उठाया सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 25 Feb 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Bihar Budget Session Live: बिहार बजट सत्र के 17वें दिन भी विपक्ष सरकार पर हमलावर दिखा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं, लेकिन इसकी जिम्मेदारी न मुख्यमंत्री ले रहे हैं और न ही दोनों उपमुख्यमंत्री। इधर, विधानसभा में आवास योजना में गड़बड़ी के मुद्दे पर जदयू और भाजपा के विधाायकों ने सवाल पूछा। वहीं विधान परिषद में चार विधेयक सर्वसम्मति से पास हो गए।
बिहार विधानसभा बजट सत्र।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
03:01 PM, 25-Feb-2026
Bihar Vidhan Parishad Live : विधान परिषद् में यह चार विधेयक पारित
विधान परिषद् में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार की नीति पूरे पारदर्शिता से काम करने की है। उन्होंने सदन के पटल पर नगर निकाय संधोधन विधेयक को रखा। इसके बाद इसे सर्वसम्मति से पारित करवा दिया गया।इसके अलावा तकनीकी सेवा आयोग संशोधन विधेयक 2026, बिहार कर्मचारी चयन आयोग संशोधन विधेयक 2026 और बिहार सिविल न्यायालय विधेयक 2026 भी सर्वसम्मति से पारित हो गया।02:39 PM, 25-Feb-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: कुढ़नी प्रखंड के 14 पंचायत को अलग कर नया प्रखंड बनाने की मांग
बिहार विधानसभा में पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि मैं प्रस्ताव करता हूं कि मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड के 37 पंचायत से 14 पंचायत को अलग कर मरियारी को प्रखंड बनावें। 2014 से यह मांग कर रहा हूं। वह बिहार का सबसे बड़ा प्रखंड है। इसलिए जनहित में सरकार फैसला ले। मंत्री ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सरकार प्रमंडलीय आयुक्त से अनुशंसित प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इसलिए प्रस्ताव वापस लें। यही प्रस्ताव भाजपा विधायक विनोद नारायण झा ने भी किया।01:49 PM, 25-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: सभापति ने डिप्टी सीएम को क्या निर्देश दिया?
विधान परिषद् में सभापति ने कहा कि जब कोई फ्लैट किसी को हैंडओवर किया जाता है तो एक कमेटी बनाई जाती थी। इसमें अपार्टमेंट की सारी समस्या का समाधान होता था। उन्होंने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को इसे देखने को निर्देश दिया। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अपार्टमेंट के अंदर कमेटी गठित करने का प्रावधान है। सरकार जल्द से जल्द से लागू करवाने की कोशिश करेगी।01:29 PM, 25-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: विपक्ष ने किसानों की समस्या को उठाया
विधान परिषद में एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य पिछले साल की तुलना में काफी कम है। दूसरे प्रदेश की तुलना में यह स्थिति काफी कम है। सरकार ने कहा कि वह किसानों को गनी बैग के मद में 100 किलो तक के लिए 25 रुपये देती है। यानी 25 रुपये ढाई बोरा के देती है। लेकिन, सरकार पूरे भारत का रेट पता कर बता दें कि इतनी कम राशि कहां दी जाति है? इसका मूल्य 40 रुपये तक होना चाहिए। एमएलसी सुनील सिंह ने धान और चावल खरीद का मुद्दा भी उठााया। उन्होंने कहा कि आप किसानों से धान खरीदने की इच्छा रखते हैं? मंत्री ने कहा कि हमलोगों किसानों से धान खरीदने का लक्ष्य को बढ़ाने की योजना पर काम कर रहे हैं। किसानों की समस्या को दूर करने के लिए सरकार काम कर रही है।01:04 PM, 25-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: विपक्ष ने फसल सहायता योजना की राशि का मुद्दा उठाया
विधान परिषद् में किसानों को फसल सहायता योजना की राशि किसानों को देने का मुद्दा विपक्ष ने उठाया। राजद एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि केवल 54 हजार किसानों को ही राशि मिली है। कुल सात लाख 75 हजार किसान निबंधित हैं। इसमें से 54 हजार को ही लाभ मिला। सरकार इन्हें कब तक राशि देगी?12:15 PM, 25-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: अशोक चौधरी के लिए क्यों खड़े हुए सीएम नीतीश कुमार?
विधानसभा में विपक्ष के विधायक ने ग्रामीण कार्य विभाग की योजना पर मंत्री अशोक चौधरी पर घेरने की कोशिश की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आपकी सरकार थी जब तब क्यों नहीं काम करवाया गया। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार भेदभाव नहीं करती है। आपके यहां का भी काम हाे रहा है। इस पर सीएम नीतीश कुमार ने खड़े होकर कहा कि आज अशोक चौधरी का जन्मदिन है आप सभी लोग इन्हें बधाई दीजिए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि सदन की ओर से मैं मंत्री अशोक चौधरी को जन्मदिन की बधाई देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:45 AM, 25-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: आवास योजना में गड़बड़ी से पीएम और सीएम की छवि धूमिल हो रही
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जहां जहां भी गड़बड़ी की शिकायत आई है। सरकार इसकी जांच करेगी। इसके बाद भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि इस योजना से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की छवि धूमिल की जा रही है। मेरे पास वीडियो आया है। एक आवास सहायक द्वारा लाभुक से पैसा मांगा जा रहा है। मैंने डीएम, डीडीसी और बीडीओ से शिकायत की। 30 हजार रुपये लाभुक से रिश्वत मांगा गया। इसके बाद से लाभुक को टॉर्चर किया जा रहा है। अब ऐसी स्थिति है कि लाभुक शिकायत करने से डरने लगा है। इसके बाद मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इस तरह की शिकायत जहां से भी आएगी, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी इस योजना में गड़बड़ी करने का हक नहीं दिया गया है।11:40 AM, 25-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: क्या बिहार सरकार पूरे राज्य में फिर से सर्वेक्षण करवाएंगी?
पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा ने कहा कि पूरे राज्य में जो सर्वेक्षण किया गया है, उसमें दो तरह की सूची बनी है। कई जगह शिकायतें आ रही हैं कि आवास योजना का लाभ लेने वाली लोगों की सूची बनाने में पारदर्शिता बरती जा रही है? वहीं लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में उनके इलाके में भी गड़बड़ी है। वहीं भाजपा विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वेक्षण में काफी गड़बड़ी हुई है। दबंगों ने अपने हिसाब से कई जगह सूची तैयार करवाई। क्या बिहार सरकार पूरे राज्य में फिर से सर्वेक्षण करवाएंगी? क्योंकि कई गरीबों का नाम आवास योजना के लाभुकों की सूची में दर्ज नहीं है। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने जवाब देने को कहा।11:28 AM, 25-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: जदयू के विधायवक ने अपने ही मंत्री को घेरा
पूर्व मंत्री और जदयू विधायक डॉ. सुनील कुमार ने विधानसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि नालंदा जिले के रहुई प्रखंड के रहुई पंचायत में आवास योजना ने नाम पर हर लाभुकों से 25 प्रतिशत रुपये वसूले जा रहे हैं। इसका वीडियो भी उपलब्ध है। क्या बिहार सरकार इसकी जांच करवाना चाहेगी?11:11 AM, 25-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: गंगा पथ को मरीन ड्राइव नहीं कहें
जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि गंगा पथ को मरीन ड्राइव नहीं कहें। मुंबई के लोग अब कहते हैं कि उनका मरीन ड्राइव बिहार के गंगा पथ की तरह हो। इसलिए बिहार के लोग गंगा पथ ही कहें क्यों कि यह मुंबई की मरीन ड्राइव से भी सुंदर है।राज्यसभा में पांचवीं सीट के लिए दंगल, एनडीए और महागठबंधन में मची है रार; कौन कैसे कर रहा मैनेज?