{"_id":"699ed11b0454297328099f5d","slug":"video-rugby-players-honored-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: रग्बी खिलाड़ियों का किया गया सम्मान, शहर में निकला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: रग्बी खिलाड़ियों का किया गया सम्मान, शहर में निकला जुलूस
शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स अकादमी में नॉर्थ जोन अस्मिता लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाली रग्बी फुटबॉल खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। अंडर-15, अंडर-18 और सीनियर वर्ग में हरियाणा की तीनों टीमों में 12-12 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से चरखी दादरी की तीन बेटियों हिना (मिसरी), खुशबू (सांवड) और निधि फोगाट (धाणी फोगाट) ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर ग्रामवासियों और शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। डीजे के साथ शहर में भव्य जुलूस निकाला गया।
इस अवसर पर रग्बी फुटबॉल प्रधान मेहरचंद सांगवान, भाजपा जिला प्रधान सुनील इंजीनियर, बलवंत सिंह यादव, ओमवीर महाराणा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर उनका मनोबल बढ़ाया। महिला प्रशिक्षक सुदेश तक्षक व संगीता यादव ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।