सब्सक्राइब करें

Live

Rajya Sabha Election LIVE: बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटें एनडीए के खाते में, परिणाम की घोषणा बाकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Mon, 16 Mar 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Election 2026: नए साल में पहला बड़ा चुनावी दंगल आज बिहार में हो रहा है। राज्यसभा की पांच सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एक सीट पर महागठबंधन ने प्रत्याशी उतारने के साथ विधायकों को होटल में रख मुकाबला कड़ा कर दिया है। इधर, महागठबंधन के चार विधायकों मतदान करने नहीं पहुंचे।

nitin nabin upendra kushwaha nitish kumar bihar rajya sabha election 2026 live updates RJD NDA AIMIM BJP JDU
राज्यसभा चुनाव 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

06:07 PM, 16-Mar-2026

Rajya Sabha Election: विधानसभा पहुंचने लगे दिग्गज

विधानसभा परिसर में दिग्गजों का पहुंचना शुरू हो गया है। सम्राट चौधरी पहले से विधानसभा में हैं। अब विजय कुमार सिन्हा भी अपने कक्ष में पहुंच गए हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए वोटो की गिनती जारी है। दोनों उप मुख्यमंत्रियों के कक्ष में मिठाइयां पहुंच रही हैं।
05:39 PM, 16-Mar-2026

Rajya Sabha Election: चिराग इफ्तार पार्टी में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने पार्टी कार्यालय में इफ्तार पार्टी दी है। उनके इफ्तार पार्टी में सीएम नीतीश कुमार, मंत्री विजय चौधरी, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत एनडीए से सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए। चिराग ने मुख्यमंत्री को राज्यसभा जीत की बधाई दी। 
05:23 PM, 16-Mar-2026

Election 2026 : जीत का जश्न मनाने लगे एनडीए के कार्यकर्ता

एनडीए की जीत की औपचारिक घोषणा बाकी है। इससे पहले ही जदयू, भाजपा और रालोमो खेमे के कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं।  कार्यकर्ता कह रहे हैं कि विधानसभा चुनाव 2025 में जैसे महागठबंधन नहीं टिक पाया, वैसे ही राज्यसभा चुनाव में ही हुआ। हमलोगों की पांचों सीटों पर जीत हुई है। 
04:37 PM, 16-Mar-2026

Rajya Sabha Election Live Update: NDA की जीत की औपचारिक घोषणा बाकी

बिहार में राज्यसभा की पांचो सीटों पर मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद औपचारिक तौर पर एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की जीत की बात सामने आ रही है। एनडीए के सभी नेता पहले से ही दावा कर रहे थे कि हम लोग पांचो सीट जीत रहे हैं। हालांकि दावा तो महागठबंधन के नेता भी अपनी जीत का कर रहे थे लेकिन उनके चार विधायक मतदान के लिए विधानसभा नहीं पहुंचे इनमें कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक शामिल है। चारों विधायकों के अनुपस्थित होने के कारण महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह को जीत के लिए जरूरी 41 वोट नहीं मिल पाए। उन्हें 37 विधायकों ने वोट दिया। हालांकि, कुछ देर बाद यानी शाम पांच बजे से मतगणना होगी। इसीलिए अभी तक आधिकारिक रूप से चुनाव के परिणाम की घोषणा नहीं की गई है।
04:05 PM, 16-Mar-2026

Rajya Sabha Election LIVE: पांचों सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया खत्म

बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब पांच बजे से मतगणना होगी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी 202 विधायकों ने वोट डाल दिया। वहीं महागठबंधन की ओर से राजद के 24, कांग्रेस ने तीन और वामदल के तीन और आईआईपी के एक विधायक ने वोट दिया। एआईएमआईएम और बसपा के विधायकों ने भी राजद उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह को ही वोट दिया। इधर, मतदान के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अब रिजल्ट का इंतजार है। 
03:14 PM, 16-Mar-2026

Raj Sabha Election Update: महागठबंधन के चार विधायक नहीं पहुंचे तो एनडीए ने क्या दावा किया?

राज्यसभा चुनाव में मतदान खत्म होने के लिए एक घंटे से भी कम समय शेष रह गया है। लगभग सभी विधायकों ने मतदान कर दिया है। एनडीए के कई नेताओं ने तो पांचों सीटों पर जीत का दावा भी कर दिया। एनडीए के सभी विधायकों ने मतदान कर दिया है वहीं महागठबंधन से अब तक चार विधायक मतदान करने नहीं पहुंचे हैं। इनमें कांग्रेस के तीन और राजा के एक विधायक शामिल है कल से ही इनसे संपर्क नहीं हो पा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:22 PM, 16-Mar-2026

Rajya Sabha Election LIVE: महागठबंधन के चार विधायक अब तक नहीं पहुंचे

राष्ट्रीय जनता दल के एक और कांग्रेस के तीन विधायक अब तक मतदान करने नहीं पहुंचे हैं। इससे महागठबंधन खेमे में टेंशन बढ़ गई है। एनडीए वाले अब तंज कस रहे हैं हैं कि तेजस्वी यादव के अपने ही विधायक उनके राज्यसभा उम्मीदवार को वोट देने नहीं पहुंचे हैं। कांग्रेस के मनोज बिश्वास, मनोहर प्रसाद सिंह और सुरेंद्र कुशवाहा और राजद के फैसल रहमान अब तक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। इनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। 
01:57 PM, 16-Mar-2026

Rajya Sabha Election Live: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?

NDA के सभी विधायकों ने मतदान कर दिया है। भाजपा और जदयू के विधायक पांचों सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं। डिप्टी सीएम  विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि NDA के पांचों उम्मीदवारों की जीत तय है। विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि दो-तिहाई बहुमत मिला है तो कांग्रेस-राजद के लोग घबराहट में कहां गायब हो गए हैं? होटल में रखने के बावजूद कुछ विधायक मतदान करने नहीं पहुंचे। 
01:06 PM, 16-Mar-2026

Rajya Sabha Election LIVE: महागठबंधन के तीन विधायक नहीं पहुंचे विधानसभा

महागठबंधन की ओर से तीन विधायक अब तक मतदान करने विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। इनमें कांग्रेस के मनोज बिश्वास, मनोहर प्रसाद सिंह और सुरेंद्र कुशवाहा और राजद के फैसल रहमान शामिल हैं। यह तीनों अब तक नहीं पहुंचे हैं। महागठबंधन को एक सीट पर जीत के लिए छह विधायकों के वोट की जरूरत थी। तेजस्वी यादव ने AIMIM के छह और बसपा के एक विधायक को अपने पाले में कर लिया। इस बीच कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इनका फोन ऑफ बताया जा रहा है। इससे महागठबंधन खेमे में टेंशन काफी बढ़ गई है। 
12:37 PM, 16-Mar-2026

Rajya Sabha Election LIVE: व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे जदयू विधायक

बिहारीगंज के जदयू विधायक निरंजन कुमार मेहता, दुर्घटना में घायल होने के बावजूद व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में उनका दुर्घटना हो गया था, लेकिन यह चुनाव उनके नेता की इज्जत और प्रतिष्ठा का सवाल है। उन्होंने कहा कि व्हीलचेयर ही नहीं, अगर वे स्ट्रेचर पर भी होते तो भी मतदान करने जरूर आते। उन्होंने विश्वास जताया कि इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत पक्की है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed