सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rakesh Tikait hands over house responsibility to elder daughter-in-law, starts new tradition

UP: राकेश टिकैत ने बड़ी पुत्रवधू को सौंपी घर की जिम्मेदारी, चाबी और दराती देकर की नई परंपरा की शुरुआत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Mar 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार

हसूमा के मोहम्मदपुर शिकस्त गांव में राकेश टिकैत ने बड़ी पुत्रवधू को घर की चाबी और दराती सौंपकर परिवार की जिम्मेदारी देने की नई परंपरा की शुरुआत की।

Rakesh Tikait hands over house responsibility to elder daughter-in-law, starts new tradition
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बहसूमा क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर शिकस्त में एक नई सामाजिक परंपरा की शुरुआत की। उन्होंने शोक सभा में परिवार की बड़ी पुत्रवधू को घर की चाबी और दराती सौंपकर परिवार की जिम्मेदारी देने का संदेश दिया।

Trending Videos


सोमवार को गांव मोहम्मदपुर शिकस्त निवासी पत्रकार उदयवीर सिंह की माता विमला देवी की शोक सभा में राकेश टिकैत पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने समाज में प्रचलित परंपराओं पर बात करते हुए कहा कि यदि किसी परिवार के मुखिया का किसी कारण से निधन हो जाता है तो तेरहवीं में बड़े बेटे को पगड़ी की रस्म के साथ परिवार की जिम्मेदारी दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को भी मिले जिम्मेदारी
राकेश टिकैत ने कहा कि इसी प्रकार यदि घर की बुजुर्ग महिला का निधन हो जाए तो परिवार की बड़ी बहू को भी घर की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए। इससे परिवार और समाज में महिलाओं को सम्मान मिलेगा।

इसके बाद उन्होंने विमला देवी के बड़े पुत्र सुधीर कुमार की पत्नी और घर की बड़ी पुत्रवधू सुनीता राठी को परिवार की जिम्मेदारी सौंपी। शोक सभा में मौजूद बुजुर्ग महिलाओं के माध्यम से उन्हें घर की एक चाबी और किसान परिवार की पहचान के रूप में दराती दिलाई गई।

महिलाओं ने किया स्वागत
शोक सभा में मौजूद महिलाओं ने इस पहल का स्वागत किया। उनका कहना था कि पहली बार किसी ने इस प्रकार महिलाओं को परिवार की जिम्मेदारी देकर सम्मान देने का प्रयास किया है। लोगों का मानना है कि इस पहल से समाज में महिलाओं की भूमिका और अधिक मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed