{"_id":"69b78c3878b1f3f5370e26e2","slug":"up-grand-inauguration-of-the-historic-nauchandi-fair-of-meerut-there-will-be-a-confluence-of-swings-lights-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ के ऐतिहासिक नौचंदी मेले का भव्य शुभारंभ, झूले, रोशनी और रौनक का होगा संगम, दिखेगा आपसी सद्भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ के ऐतिहासिक नौचंदी मेले का भव्य शुभारंभ, झूले, रोशनी और रौनक का होगा संगम, दिखेगा आपसी सद्भाव
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार
Meerut News: बैंडबाजे की धुनों के बीच मेले की शुरुआत हो गई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कबूतर उड़ाए। एक और चंडी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की, वहीं हजरत बाले मियां की मजार पर चादरपोशी भी की।
बाले मियां की मजार पर चादरपोशी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रोशनी, रौनक, झूलों के चलने की आवाज और सांस्कृतिक रंगों से सजे मेरठ की पहचान नौचंदी मेले का शानदार आगाज हो गया। शहीद गेट पर फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया गया। साथ ही आसमान में कबूतर और रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाए गए, मानो मेले की खुशियां पूरे शहर में फैल गई हों। बैंडबाजों की गूंजती धुनों के बीच मेले की शुरुआत ने नौचंदी मैदान को उत्सव के रंग में रंग दिया।
Trending Videos
चंडी देवी मंदिर में की पूजा।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार शाम करीब पांच बजे जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, सीडीओ समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि नौचंदी मैदान पहुंचे। सबसे पहले सभी ने गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद शहीद गेट पर फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रेम और भाईचारे के प्रतीक के रूप में कबूतर और गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। बैंडबाजों की धुनों के बीच उपस्थित लोगों ने मेले की शुरुआत का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। सभी अतिथियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भारत माता, महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और जय जवान जय किसान की प्रतिमाओं पर भी पुष्प अर्पित किए गए।
इसके उपरांत जनप्रतिनिधि और अधिकारी बैंडबाजों के साथ मां चंडी मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर के पुजारी ने हवन-पूजन कराया। सभी ने मां चंडी को चुनरी और नारियल अर्पित कर शहर की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर दर्शन के बाद सभी लोग सामने स्थित बालेमियां की मजार पर पहुंचे, जहां कमेटी के सदस्यों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। यहां चादरपोशी कर अमन-चैन और आपसी सद्भाव की दुआ मांगी गई।
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि इस बार नौचंदी मेला भव्य और आकर्षक स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। कहा कि नौचंदी मेला मेरठ की पहचान है और इसे जीवंत बनाए रखने के लिए जिला पंचायत लगातार प्रयास कर रही है।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी वीएस कुशवाहा ने बताया कि मेले में अधिक से अधिक दुकानें समय पर लगें, इसके लिए दुकानदारों से संपर्क किया जा रहा है। इस अवसर पर सरबजीत कपूर, तस्वीर चपराना, नासिर सैफी, अंकुर गोयल, अजय और नरेंद्र कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ये भी देखें...
Meerut: गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान, जानें कब से खुलेगा
ये भी देखें...
Meerut: गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान, जानें कब से खुलेगा