Live
MLC Election Live: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह समेत NDA के नौ प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, जानिए किसने-क्या कहा?
{"_id":"6a262aed91f218181606492f","slug":"rjd-party-mlc-candidate-against-nda-in-bihar-mlc-election-deepak-prakash-in-question-pawan-singh-bihar-news-2026-06-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"MLC Election Live: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह समेत NDA के नौ प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, जानिए किसने-क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Bihar Vidhan Parishad Chunav 2026 Live Updates in Hindi: बिहार विधान परिषद् की नौ सीटों पर चुनाव और एक सीट पर उप चुनाव के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन है। एनडीए ने नौ प्रत्याशियों ने पर्चा भर दिया है। राजद से सुनील सिंह ने नामांकन दाखिल किया।
बिहार विधान परिषद् चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
02:17 PM, 08-Jun-2026
कुशवाहा को भाजपा से धोखा मिलने की चर्चा गरम
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने नामांकन नहीं भरा, लेकिन आज बिहार विधान परिषद् के अंदर सबसे ज्यादा चर्चित नाम वही हैं। नामांकन भरने वाले पवन सिंह से भी ज्यादा। कहा जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा को भाजपा ने धोखा दिया है। उपेंद्र कुशवाहा ने विचारधारा में भाजपा से मेल नहीं खाने और जदयू के करीब होने की बात कहकर इस चर्चा को ज्यादा गरमा दिया है। कुशवाहा को लोकसभा और विधानसभा में भाजपा ने अपने साथ रखकर सीटें दी थीं, लेकिन विधान परिषद् में दीपक प्रकाश को नहीं भेजने की बात पक्की होते ही अंदरखाने बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडियो से कुशवाहा के बेटे ने मंत्री होने की जानकारी हटा ली है। इससे भी चर्चा गरमाई हुई है।
01:18 PM, 08-Jun-2026
Bihar MLC Election: जानिए उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा
राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी गठबंधन का हिस्सा बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे, तब उनके समर्थन में सबसे पहले आवाज उठाने वालों में वह भी शामिल थे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी और भाजपा के बीच वैचारिक समानता नहीं है। कुशवाहा के अनुसार, उनकी राजनीतिक सोच और मूल विचारधारा जनता दल (यूनाइटेड) के अधिक करीब है। उन्होंने याद दिलाया कि वह समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे हैं, जो बाद में जद(यू) के रूप में विकसित हुई। उन्होंने कहा कि उनकी वैचारिक निष्ठा और भावनात्मक जुड़ाव आज भी उसी राजनीतिक धारा के साथ बना हुआ है।
Trending Videos
01:14 PM, 08-Jun-2026
Bihar MLC Election: एनडीए के सभी नौ प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
भाजपा, जदयू और लोजपा (राम) के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। नामांकन भरने वालों में भाजपा से भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (राजपूत), संजय मयूख (कायस्थ), शीला पंडित (कुम्हार) और अनिल ठाकुर (नाई, ठाकुर) शामिल हैं। जदयू से निशांत कुमार (कुर्मी), भारती मेहता (नोनिया), शिवरानी देवी प्रजापति (कुम्हार) और ललन प्रसाद (धानुक) को अपना पर्चा भरा। वहं लोजपा रामविलास ने अशरफ अंसारी (मुस्लिम) को टिकट दिया। भाजपा के एमएलसी उम्मीदवारों ने नेतृत्व और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।12:57 PM, 08-Jun-2026
Bihar MLC Election: पवन सिंह पहुंचे नामांकन पर्चा भरने
भारतीय जनता पार्टी की ओर से भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह नामांकन के लिए विधानसभा पहुंच चुके हैं। वह अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर रहे हैंं। वहीं जदयू और भाजपा के उम्मीदवार पहले से ही पहुंच चुके हैं।12:34 PM, 08-Jun-2026
MLC Election Bihar Live Updates: भाजपा ने किया जीत का दावा
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
12:05 PM, 08-Jun-2026
MLC Election Bihar Live Updates: एनडीए ने केवल नौ सीटों पर कटवाया एनआर
बिहार विधान परिषद् की नौ सीटों पर चुनाव और एक सीट पर उप चुनाव होना है। कुल 10 सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन, सोमवार को 12 बजे तक कुल 10 एनआर ही कटाए गए हैं। यानी, राष्ट्र्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने इस बार स्वीकार किया है कि वह एक सीट पर चुनाव नहीं जीत सकता। इसी तरह महागठबंधन ने भी अब तक दूसरा एनआर नहीं कटवा कर यह पक्का मान लिया है कि उसे एक ही सुनिश्चित वाली सीट के लिए नामांकन करना है। एनआर के बाद अब नामांकन की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:31 AM, 08-Jun-2026
MLC Election Bihar Live Updates: सभी विधायकों की मौजूदगी आज जरूरी नहीं
बिहार विधान परिषद् की नौ सीटों पर चुनाव और एक सीट पर उप चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन है। 243 विधायकों वाली बिहार विधानसभा में अभी 242 विधायक हैं। आज नामांकन का दिन है, इसलिए सभी विधायकों की मौजूदगी जरूरी नहीं। जो प्रस्ताव बनेंगे या जो प्रस्तावों पर सहमति जताएंगे, ऐसे विधायक आ रहे हैं। बाकी अपने काम से या अपने नेता के आसपास रहने के लिए आ रहे हैं।10:25 AM, 08-Jun-2026
MLC Election Bihar Live Updates: राजद उम्मीदवार सुनील सिंह पहुंचे नामांकन करने
राष्ट्रीय जनता दल की ओर से सुनील सिंह अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिए विधान मंडल पहुंचे। उनके साथ राजद के वरिष्ठ नेता और विधायक कुमार सर्वजीत भी पहुंचे। इधर, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह समेत एनडीए के उम्मीदवार दोपहर 12 बजे नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। मंत्री श्रवण कुमार ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि, मंत्री दीपक प्रकाश पर सस्पेंस अब भी बरकरार है।09:59 AM, 08-Jun-2026
MLC Election Bihar Live Updates: विधान परिषद् की जांच करने पहुंचे सुरक्षा कर्मी
विधान परिषद् परिसर की जांच करते सुरक्षाकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
09:34 AM, 08-Jun-2026