सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   IRCTC Office to Open Soon in Ujjain for Easy Access to Domestic & International Tour Packages

सिंहस्थ 2028 की तैयारी: महाकाल नगरी उज्जैन में खुलेगा IRCTC कार्यालय, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 02:39 PM IST
IRCTC Office to Open Soon in Ujjain for Easy Access to Domestic & International Tour Packages

महाकाल की नगरी उज्जैन आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) जल्द ही उज्जैन में अपना कार्यालय शुरू करने जा रहा है। कार्यालय खुलने के बाद यात्रियों को पर्यटन पैकेज, यात्रा बुकिंग और अन्य सेवाओं के लिए इंदौर या भोपाल नहीं जाना पड़ेगा।

IRCTC के एग्जीक्यूटिव टूरिज्म राहुल होलकर ने बताया कि उज्जैन में कार्यालय खोलने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उम्मीद है कि अगले छह माह के भीतर कार्यालय शुरू हो जाएगा।

रेलवे स्टेशन के पास खुलेगा कार्यालय
राहुल होलकर के अनुसार, रेलवे स्टेशन या उसके आसपास उपलब्ध स्थान पर IRCTC का कार्यालय स्थापित किया जाएगा। वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए यह पहल बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सिंहस्थ के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना है।

पढ़ें: हमीदिया में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को मारी टक्कर; आक्रोशित भीड़ ने पलटी कार

पर्यटन सुविधा केंद्र की शुरुआत
फिलहाल शहर में पर्यटन सुविधा केंद्र (टूरिज्म फैसिलिटेशन सेंटर) संचालित किया जा रहा है। यहां यात्रियों को प्रमुख पर्यटन स्थलों, गाइड की उपलब्धता और परिवहन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। IRCTC कार्यालय शुरू होने के बाद सुविधाओं का दायरा और बढ़ जाएगा।

यात्रियों को होगा सीधा फायदा
अभी पर्यटन पैकेज और यात्रा संबंधी जानकारी के लिए लोगों को भोपाल या इंदौर का रुख करना पड़ता है। उज्जैन में कार्यालय खुलने के बाद श्रद्धालु और पर्यटक यहीं से देश-विदेश के टूर पैकेज की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और बुकिंग भी करा सकेंगे। सिंहस्थ 2028 के दौरान भी लाखों यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

IRCTC कार्यालय में उपलब्ध होंगी ये प्रमुख सेवाएं

पर्यटन पैकेज

  • भारत गौरव ट्रेन जैसी विशेष पर्यटन ट्रेनों का संचालन, जिनमें 5 ज्योतिर्लिंग और रामायण सर्किट शामिल हैं।

  • कश्मीर, केरल, गोवा और पूर्वोत्तर राज्यों के घरेलू पर्यटन पैकेज।

  • दुबई, सिंगापुर, थाईलैंड और यूरोप सहित विभिन्न देशों के अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज।

  • चारधाम, वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा जैसी धार्मिक यात्राओं की बुकिंग।

टिकटिंग सेवाएं

  • समूह (ग्रुप) टिकट बुकिंग में सहायता।

  • तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकटों से संबंधित जानकारी।

  • ट्रेन चार्ट, टिकट रद्दीकरण और रिफंड संबंधी सहायता।

कैटरिंग एवं हॉस्पिटैलिटी

  • ट्रेनों में पैंट्री कार और ई-कैटरिंग सेवाओं की निगरानी।

  • रेल नीर प्लांट, फूड प्लाजा और रिफ्रेशमेंट रूम का संचालन।

  • स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज और रिटायरिंग रूम बुकिंग सुविधा।

स्थानीय सहायता

  • टूर एस्कॉर्ट और गाइड की व्यवस्था।

  • होटल, टैक्सी और बस बुकिंग में सहयोग।

  • यात्रा बीमा और शिकायत निवारण संबंधी सहायता।

IRCTC कार्यालय शुरू होने के बाद उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक ही स्थान पर यात्रा और पर्यटन से जुड़ी अनेक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जय हो से गूंजा बीटिंग द रिट्रीट समारोह, अटारी बॉर्डर पर संगीतकार एआर रहमान ने बांधा समां

08 Jun 2026

लखनऊ में सिपाही भर्ती की प्रथम पाली की परीक्षा के लिए जांच के बाद सेंटर में दिया जा रहा प्रवेश

08 Jun 2026

MP News: चंदा जुटाया, श्रमदान से पहाड़ काटकर बना दी दो किमी सड़क; वर्षों तक नहीं बनी सड़क तो ग्रामीणों ने की पहल

08 Jun 2026

अमेठी में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश शुरू, ड्रोन, सीसीटीवी और क्यूआरटी टीमों की है निगरानी

08 Jun 2026

Damoh News: एकतरफा प्यार में सनकी नाबालिग का खौफनाक कांड, सोती हुई किशोरी के सिर में मारी गोली

08 Jun 2026
विज्ञापन

अमेठी: शौच के लिए जाते समय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

08 Jun 2026

हाई कोर्ट के आदेश के बाद अकाली नेता जोबनप्रीत सिंह जेल से रिहा

08 Jun 2026
विज्ञापन

Damoh News: वृद्धाश्रम के बाहर धार्मिक चित्रों को लेकर बवाल, धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप; शिकायत दर्ज

08 Jun 2026

लखनऊ : सिपाही भर्ती परीक्षा आज से, स्टेशन के बाहर रात में बड़ी संख्या में सोते मिले अभ्यर्थी

08 Jun 2026

लखनऊ : गाजीपुर थाना क्षेत्र पास मुठभेड़, महिला से आटो में छेड़छाड़ कर उन्हें फेंकने वाला आरोपित सनी गिरफ्तार

08 Jun 2026

Mahakal Bhasm Aarti: त्रिपुंड-त्रिशूल, डमरू से सजे बाबा महाकाल, खुल गया तीसरा नेत्र; जयकारों से गूंज उठा मंदिर

08 Jun 2026

VIDEO: पीलीभीत में वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नाराज परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

08 Jun 2026

VIDEO: पुलिस भर्ती के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों के लिए नगर निगम ने रात में रुकने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन पर शेल्टर बनाया

07 Jun 2026

गहलोत ने फिर निकाला पुराना ‘जिन्न’, पायलट को रोकने की कोशिश कर रहे हैं; गजेंद्र सिंह शेखावत ने साधा निशाना

07 Jun 2026

अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और गंदे पानी से परेशान प्रेम नगर के लोग

07 Jun 2026

कानपुर: मैस्कर घाट पर चला गंगा स्वच्छता अभियान, मॉर्निंग वॉकर ग्रुप ने संरक्षण का लिया संकल्प

07 Jun 2026

कानपुर: दंपति की मौत के बाद घटनास्थल पहुंचे विधायक हसन रूमी, पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा

07 Jun 2026

कानपुर: रामादेवी फ्लाईओवर का रैंप बंद होने से शहर थमा, प्रमुख चौराहों पर लगा जाम

07 Jun 2026

VIDEO: करणी सेना ने उठाई शाहजहांपुर का नाम बदलने की मांग

07 Jun 2026

फरीदाबाद में आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और निजी अस्पताल के बीच एमओयू

07 Jun 2026

पीएनजी कनेक्शन के इंतजार में हजारों परिवार, एलपीजी महंगी होने से बढ़ी चिंता

07 Jun 2026

गुरुग्राम के रिनेक सिंह कादयान का अंडर-8 विश्व शतरंज कप-2026 के लिए चयन

07 Jun 2026

MP Rajya Sabha Election: नामांकन के आखिरी दिन BJP करेगी खेल! राज्यसभा की तीसरी सीट पर बढ़ा सस्पेंस

07 Jun 2026

राजनांदगांव: रामलला के दर्शन कर लौटे दर्शनार्थियों का सम्मेलन, अध्यक्ष रमन सिंह ने खाद पर दिया आश्वासन

07 Jun 2026

दिनभर तेज धूप, शाम को हल्की बूंदाबांदी के साथ बदला मौसम

07 Jun 2026

लखनऊ: चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज के कायाकल्प को चाहिए तीन करोड़, प्रबंधक ने बताई पूरी बात

07 Jun 2026

Dehradun: मानदेय से वंचित पीटीए शिक्षक संघ के सदस्यों ने किया सीएम आवास कूच

07 Jun 2026

Dehradun: सादज पंचम सोसाइटी की ओर से इंडियन क्लासिकल म्यूज़िक इवनिंग का आयोजन

07 Jun 2026

VIDEO: गोवर्धन में अचानक बदला माैसम, तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश; धराशायी हुए स्वागत गेट

07 Jun 2026

Dehradun: उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा ने किया मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन

07 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed