Punjab Election Result Live: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जीती 92 सीट, जालंधर में कांग्रेसियों ने भाजपा नेता को पीटा
{"_id":"6228fc24c30c0c25bd5f5256","slug":"punjab-assembly-election-result-2022-live-vote-counting-today-congress-aap-bjp-alliance-win-loss-seats-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Punjab Election Result Live: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जीती 92 सीट, जालंधर में कांग्रेसियों ने भाजपा नेता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Punjab Vidhan Sabha Chunav 2022 Result Live: पंजाब में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई दिग्गज मात खा गए हैं। आप को प्रचंड बहुमत के बाद पूरे पंजाब के आप कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट...
जश्न में डूबे आप कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
10:03 PM, 10-Mar-2022
गुरदासपुर, कादियां और दीनानगर के नतीजे
गुरदासपुर से बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने 43 हजार 743 मत हासिल कर लगातार दूसरी बार 7335 मतों से चुनाव जीता। यहां से आप तीसरे स्थान पर रही। कादियां से प्रताप सिंह बाजवा को 48 हजार 679 मत पड़े, जबकि उनके मुकाबले अकाली दल के उम्मीदवार गुरइकबाल सिंह माहल ने 41 हजार 505 मत हासिल किए। बाजवा ने माहल को 7174 मतों से हराया। हलका दीनानगर से अरुणा चौधरी 1131 वोटो से विजयी रहीं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शमशेर सिंह को हराया। अरुणा चौधरी को 51 हजार 133 मत पड़े जबकि आप के उम्मीदवार को 50 हजार 002 मत पड़े।09:12 PM, 10-Mar-2022
पंजाब में आप के आने से हालात और खराब होंगे : विज
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में गली-गली शराब बेचने की महारत हासिल की है। उसी को सराहते हुए पंजाब के लोगों ने आप को वोट दिए हैं। पंजाब में नशे का बहुत ज्यादा कारोबार है। आप की जीत से पंजाब के हालात और ज्यादा खराब होंगे। विज ने यह प्रतिक्रिया पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर दी है।यह भी पढ़ें : UP Election Result Live: सिराथू से उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हारे, सपा की पल्लवी पटेल ने दी मात
यह भी पढ़ें : Uttarakhand Election Result Live: 70 में 46 सीटों पर भाजपा को जीत और एक पर बढ़त, पीएम मोदी बोले- उत्तराखंड में रचा नया इतिहास
08:48 PM, 10-Mar-2022
जीत के जश्न में कांग्रेसियों ने भाजपा नेता को दौड़ाकर पीटा, कपड़े फाड़े
जालंधर स्पोर्ट्स कॉलेज में बने नॉर्थ मतगणना केंद्र में जैसे ही कांग्रेस के बावा हैनरी की जीत हुई तो केंद्र से बाहर निकल रहे भाजपा नेता किशन लाल शर्मा पर लात-घूंसों की बरसात कर दी गई। मतगणना केंद्र से बाहर निकल रहे पूर्व सीपीएस केडी भंडारी की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर हूटिंग की। जैसे ही पीछे से भाजपा नेता किशन लाल शर्मा निकलने लगे तो उन्हें पकड़कर मारपीट की, कपड़े फाड़ दिए गए, उन्होंने भाग कर पुलिस को सूचित किया।यह भी पढ़ें : UP Election Result Live: जसवंतनगर से शिवपाल सिंह यादव लगातार छठी बार जीते, सिराथू में अब तक नहीं शुरू हो पाई मतगणना
यह भी पढ़ें : Uttarakhand Election Result Live: 70 में 37 पर भाजपा ने दर्ज की जीत और 10 पर बढ़त, पीएम मोदी बोले- उत्तराखंड में रचा नया इतिहास
08:36 PM, 10-Mar-2022
कायम रहा आनंदपुर साहिब का टोटका
पंजाब की राजनीति में अकसर कहा जाता है कि आनंदपुर साहिब से जो व्यक्ति चुनाव जीतता है सरकार उसी की बनती है। इस बार भी यह बात कायम रही है। आनंदपुर साहिब से विधानसभा स्पीकर राणा केपी को आप के हरजोत बैंस ने हरा कर यह बात सिद्ध कर दी है।
08:25 PM, 10-Mar-2022
वित्त मंत्री मनप्रीत बादल सबसे ज्यादा मतों से हारे
बठिंडा की छह विधानसभा सीटों में से भुच्चो एवं रामपुरा, बठिंडा देहाती, तलवंडी साबो में आप प्रत्याशियों का मुकाबला शिअद प्रत्याशियों से रहा, जबकि वित्त मंत्री मनप्रीत बादल आप के प्रत्याशी जगरूप गिल से सबसे ज्यादा मतों से हार गए। बठिंडा शहरी सीट पर आप प्रत्याशी जगरूप गिल को 91509 तो मनप्रीत को 29190 वोट मिले। मौड़ मंडी सीट पर आप प्रत्याशी सुखबीर का मुकाबला आजाद प्रत्याशी लक्खा से रहा। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव में किसी भी सीट पर विरोधी प्रत्याशी को कड़ी टक्कर नहीं दे पाए।08:11 PM, 10-Mar-2022
आप की झोली में आए पंजाब के 42 फीसदी वोट
पंजाब में शाम 4 बजे तक के रुझान देखें तो आम आदमी पार्टी ने 42.06 फीसदी वोट हासिल कर लिए हैं। जबकि कांग्रेस 22.94 फीसदी वोट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर है। शिअद को 18.34 फीसदी वोट हासिल हुए हैं। भाजपा का वोट शेयर 6.59 फीसदी, बसपा का 1.78 फीसदी, सीपीआई का 0.05 फीसदी और सपा का 0.03 फीसदी रहा है।यह भी पढ़ें : UP Election Result Live: जसवंतनगर से शिवपाल सिंह यादव लगातार छठी बार जीते, सिराथू में अब तक नहीं शुरू हो पाई मतगणना
यह भी पढ़ें : Uttarakhand Election Result Live: 70 में 37 पर भाजपा ने दर्ज की जीत और 10 पर बढ़त, पीएम मोदी बोले- उत्तराखंड में रचा नया इतिहास
विज्ञापन
विज्ञापन
07:53 PM, 10-Mar-2022
सभी नतीजे घोषित
पंजाब में सभी 117 सीटों के नतीजे आ गए हैं। आम आदमी पार्टी 92 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं कांग्रेस को 18 सीट मिली हैं। दो सीट भाजपा, तीन अकाली दल और एक-एक सीट बसपा और निर्दलीय को मिली है।07:40 PM, 10-Mar-2022
श्री हरगोबिंदपुर से आप को जीत
श्री हरगोबिंदपुर हलका से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमरपाल सिंह ने श्री हरगोबिंदपुर की सीट से जीत दर्ज की है। अमरपाल सिंह ने निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मनदीप सिंह को 28642 मतों से हराया है। इस मुकाबले में आप के प्रत्याशी अमरपाल सिंह ने 53205 मत प्राप्त किए, जबकि कांग्रेस के मनदीप सिंह ने 24563 मत प्राप्त किए हैं।07:18 PM, 10-Mar-2022
जालंधर में 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त
जालंधर की 9 विधानसभाओं में 94 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी, जिसमें से 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। सबसे खस्ता हालत तो भाजपा और अकाली दल के उम्मीदवारों की हुई है, जिसमें गठबंधन टूटने के बाद अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों को जमानत बचाना मुश्किल हो गया।यह भी पढ़ें : UP Election Result Live: सिराथू में पीछे चल रहे हैं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, मतगणना रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
यह भी पढ़ें : Uttarakhand Election Result Live: 70 में से 37 सीटों पर नतीजे घोषित, 27 भाजपा जीती और 20 पर बढ़त
07:04 PM, 10-Mar-2022