फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Canter truck gets stuck on a culvert under construction; traffic jam on Agra-Etawah State Highway lasts for two hours.

Agra News: निर्माणाधीन पुलिया पर फंसा कैंटर, 2 घंटे आगरा-इटावा स्टेट हाइवे पर लगा रहा जाम

Tue, 18 Aug 2026 01:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Canter truck gets stuck on a culvert under construction; traffic jam on Agra-Etawah State Highway lasts for two hours.
फतेहाबाद फोटो ।आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पलटी बस में फंसे यात्रियों को निकालते पुलिस व यूपीडा कर्मी
बाह। जैतपुर क्षेत्र में आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर सोमवार की शाम 2 घंटे रहे जाम से यात्री और श्रद्धालु परेशान रहे। गढ़ी कूकापुर गांव में निर्माणाधीन पुलिया के पास सोमवार शाम 4.30 बजे कैंटर फंस गई, जिससे जैतपुर और उदी की ओर स्टेट हाईवे पर जाम लग गया। जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए।
विज्ञापन

आवागमन ठप होने की जानकारी पर जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिया के पास फंसी कैंटर को निकलवाया, तब कहीं जाकर शाम 6.30 बजे स्टेट हाईवे पर आवागमन शुरू हो सका। जाम के दौरान बटेश्वर से दर्शन पूजन कर लौट रहे भिंड, औरैया और इटावा क्षेत्र के श्रद्धालु एवं राहगीर अपने गंतव्य तक जाने को परेशान रहे। यात्रियों के साथ जाम में फंसे बच्चे भी भूख, प्यास से बेहाल रहे। करीब 2 घंटे बाद यातायात शुरू होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed