IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान, रोहित की जगह गिल को मिली वनडे टीम की कमान
India ODI, T20 Squad vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महीने होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा वनडे सीरीज का हिस्सा हैं, लेकिन वह सिर्फ पूर्णकालिक बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। उनकी जगह शुभमन गिल को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
India vs Australia Squad Live: हार्दिक की फिटनेस पर क्या बोले अगरकर
अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर भी जानकारी दी है। अगरकर का कहना है कि हार्दिक अभी फिट नहीं है जिस कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है।India vs Australia Squad Live: गिल को क्यों सौंपी गई कप्तानी?
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान होने के बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अगरकर से जब रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तानी सौंपे जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गिल को कप्तानी सिर्फ वनडे विश्व कप 2027 को देखते हुए नहीं सौंपी गई है, बल्कि लंबी अवधि के लिए है। अगरकर ने हालांकि, उन खबरों को खारिज किया जिसमें दावा किया जा रहा था कि यह सीरीज रोहित और कोहली की आखिरी सीरीज हो सकती है।India vs Australia Squad Live: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टी20 टीम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है...सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।
India vs Australia Squad Live: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्तूबर से होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है...शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपकर), यशस्वी जायसवाल।
India vs Australia Squad Live: भारतीय टीम घोषित
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम का एलान कर दिया है। रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर वनडे में टीम के उपकप्तान होंगे। वहीं, टी20 में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे और गिल उपकप्तान होंगे।🚨 India’s squad for Tour of Australia announced
— BCCI (@BCCI) October 4, 2025
The #AUSvIND bilateral series comprises of three ODIs and five T20Is against Australia in October-November
#TeamIndia pic.twitter.com/4J0Ehe6e90