10:29 AM, 24-Nov-2025
Live Score IND vs SA: यशस्वी का अर्धशतक
यशस्वी ने टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक लगाया। भारत ने एक विकेट गंवाकर 90 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी के साथ साई सुदर्शन क्रीज पर हैं। भारत अब भी दक्षिण अफ्रीका से 390+ रन पीछे है।
10:03 AM, 24-Nov-2025
Live Score IND vs SA: भारत को पहला झटका
भारत को 65 के स्कोर पर पहला झटका लगा। केएल राहुल को केशव महाराज ने स्लिप में मार्करम के हाथों कैच कराया। वह 22 रन बना सके। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 42 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ देने साई सुदर्शन आए हैं। भारत अभी भी दक्षिण अफ्रीका से 424 रन पीछे है।
09:40 AM, 24-Nov-2025
Live Score IND vs SA: आधे घंटे का खेल बीता
आधे घंटे के खेल के बाद भारत ने बिना विकेट के 40 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल राहुल 13 रन और यशस्वी 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका से अब भी 440+ रन पीछे है।
09:02 AM, 24-Nov-2025
Live Score IND vs SA: तीसरे दिन का खेल शुरू
तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद है। अगर ये दोनों चलते हैं तो मध्यक्रम पर से दबाव हट जाएगा।
08:23 AM, 24-Nov-2025
Live Score IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका से अब 480 रन पीछे
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेहमान टीम फिलहाल ड्राइविंग सीट पर है। दूसरा दिन पूरी तरह दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा, विशेषकर मुथुसामी ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया। दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान ने नौ रन बनाए हैं और वह फिलहाल दक्षिण अफ्रीका से 480 रन पीछे चल रहा है। स्टंप्स के समय यशस्वी जायसवाल सात और केएल राहुल दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे। राहुल और जायसवाल को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।
08:23 AM, 24-Nov-2025
Live Score IND vs SA: यशस्वी-राहुल की सधी हुई बल्लेबाजी
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी ऑलआउट करने के बाद यशस्वी और राहुल ने सधी हुई बल्लेबाजी की। खराब रोशनी के कारण थोड़ी दिक्कतें हो रही थी, लेकिन इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने सुनिश्चित किया कि दक्षिण अफ्रीका को कोई सफलता नहीं मिल सके। तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका पर बढ़त लेने के इरादे से उतरेंगे।
08:22 AM, 24-Nov-2025
Live Score IND vs SA: मुथुसामी के शतक से दक्षिण अफ्रीका ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 489 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और भारतीय गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए मुथुसामी ने शतक लगाया, जबकि मार्को यानसेन 93 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन छह विकेट पर 247 रन से आगे पारी बढ़ाई। मुथुसामी ने पहले वेरेने के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की और फिर यानसेन के साथ आठवें विकेट के लिए 97 रन जोड़े।
मुथुसामी ने करियर का पहला टेस्ट शतक लगाया जिससे दक्षिण अफ्रीका बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा। भारत की गेंदबाजी इतनी खराब रही कि टीम को चार विकेट लेने में तीन सत्र लग गए। कुलदीप ने हालांकि, यानसेन को आउट कर दक्षिण अफ्रीका की पारी ऑलआउट कर दी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मुथुसामी ने सबसे ज्यादा 109 रन बनाए, जबकि काइल वेरेने 45 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए कुलदीप यादव को चार विकेट मिले, जबकि बुमराह, सिराज और जडेजा को दो-दो सफलता मिली।
08:16 AM, 24-Nov-2025
IND vs SA Live Score: 95 पर भारत को दूसरा झटका, अर्धशतक लगाकर आउट हुए यशस्वी, सुदर्शन-जुरेल क्रीज पर
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी टेस्ट का आज तीसरा दिन है। दो दिन का खेल पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा। उसने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए। फिलहाल भारत की दूसरी पारी जारी है।