सब्सक्राइब करें

Live

IND vs SA Live Score: 178 पर दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका, टोनी जॉर्जी 49 रन बनाकर आउट, जडेजा को तीसरी सफलता

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 25 Nov 2025 12:43 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Live Cricket Score Today IND vs SA 2nd Test Day 4 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला गुवाहाटी में जारी है। मंगलवार को टेस्ट का चौथा दिन है। द. अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 201 रन पर सिमट गई थी। दक्षिण अफ्रीका भारतीय टीम को फॉलोऑन न खिलाते हुए दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरा और उसकी दूसरी पारी जारी है।

IND vs SA Test Live Score: India vs South Africa 2nd Test Day 4 Match Scorecard Ball by Ball Updates
ट्रिस्टन स्टब्स - फोटो : BCCI
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:42 PM, 25-Nov-2025

Live Score IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका

दक्षिण अफ्रीका को 178 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। जडेजा ने टोनी डी जॉर्जी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 49 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। फिलहाल स्टब्स 48 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वहीं, उनका साथ देने वियान मुल्डर आए हैं। दक्षिण अफ्रीका की कुल बढ़त 466 रन की हो चुकी है।
12:23 PM, 25-Nov-2025

Live Score IND vs SA: स्टब्स और जॉर्जी जमे

ट्रिस्टन स्टब्स और टोनी डी जॉर्जी क्रीज पर जम चुके हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 160 रन बना लिए हैं। स्टब्स 37 और जॉर्जी 46 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की कुल बढ़त फिलहाल 448 रन की हो चुकी है।
11:51 AM, 25-Nov-2025

Live Score IND vs SA: दूसरे सत्र का खेल

दूसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 132 रन बना लिए हैं। स्टब्स 23 रन और जॉर्जी 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 55 रन की साझेदारी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका की कुल बढ़त अब 420 रन की हो चुकी है।
11:01 AM, 25-Nov-2025

Live Score IND vs SA: चायकाल

चौथे दिन चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 107 रन बना लिए हैं। तीनों विकेट भारतीय स्पिनर्स ने लिए। जडेजा ने रिकेल्टन और मार्करम को आउट किया, जबकि सुंदर ने कप्तान तेम्बा बावुमा को पवेलियन भेजा। बावुमा तीन रन बना सके, जबकि रिकेल्टन 35 रन और मार्करम 29 रन बना सके। फिलहाल स्टब्स 14 रन और टोनी डी जॉर्जी 21 रन बनाकर नाबाद हैं। दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 288 रन की बढ़त मिली थी। कुल मिलाकर दक्षिण अफ्रीका की भारत पर बढ़त 395 रन की हो चुकी है।
10:56 AM, 25-Nov-2025

Live Score IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका 100 रन के पार

दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट पर 104 रन बना लिए हैं। फिलहाल जॉर्जी 19 रन और स्टब्स 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 27 रन की साझेदारी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका की बढ़त 392 रन की हो चुकी है।

10:32 AM, 25-Nov-2025

Live Score IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका

दक्षिण अफ्रीका को 77 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने तेम्बा बावुमा को लेग स्लिप में कैच कराया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल टोनी डी जॉर्जी और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की बढ़त फिलहाल 365 रन की हो चुकी है। इससे पहले जडेजा ने मार्करम और रिकेल्टन को पवेलियन भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:18 AM, 25-Nov-2025

Live Score IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका

दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में 74 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने एडेन मार्करम को क्लीन बोल्ड किया। वह 29 रन बना सके। फिलहाल ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान तेम्बा बावुमा क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की कुल बढ़त फिलहाल 362 रन की है। इससे पहले जडेजा ने रिकेल्टन को भी सिराज के हाथों कैच कराया था।
09:42 AM, 25-Nov-2025

Live Score IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका

दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में 59 के स्कोर पर पहला झटका लगा। जडेजा ने रिकेल्टन को सिराज के हाथों कैच कराया। वह 35 रन बना सके। फिलहाल ट्रिस्टन स्टब्स और एडेन मार्करम क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 288 रन की बढ़त मिली थी। कुल मिलाकर दक्षिण अफ्रीका की बढ़त 347 रन की हो चुकी है।
09:26 AM, 25-Nov-2025

Live Score IND vs SA: चौथे दिन का खेल जारी

चौथे दिन का खेल जारी है। शुरुआती आधे घंटे में दक्षिण अफ्रीका का कोई विकेट नहीं गिरा है। स्कोर बिना विकेट के 44 रन है। टीम की कुल बढ़त अब तक 332 रन की हो चुकी है। मार्करम 14 और रिकेल्टन 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
08:37 AM, 25-Nov-2025

Live Score IND vs SA: तीसरे दिन का खेल समाप्त

तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 26 रन बना लिए हैं। रिकेल्टन 13 और मार्करम 12 रन बनाकर नाबाद है। दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 288 रन की बढ़त मिली थी। ऐसे में मेहमान टीम की कुल बढ़त 314 रन की हो चुकी है। 

Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed