सब्सक्राइब करें
PBKS Inning
120/2 (9.3 ov)
Target: 220
Shreyas Iyer 2(3)*
Cooper Connolly 6 (9)
Punjab Kings need 100 runs in 10.3 remaining overs

Live

PBKS vs SRH Live Score: अर्धशतक लगाकर आउट हुए प्रभसिमरन सिंह, शिवांग को मिली दूसरी सफलता

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू चंडीगढ़ Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sat, 11 Apr 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

IPL Live Cricket Score, PBKS vs SRH Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 में आज डबल हेडर है। पहले मैच में पंजाब किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। सनराइजर्स की टीम इस मैच से लय हासिल करना चाहेगी, जबकि पंजाब किंग्स की टीम की नजरें घरेलू मैदान पर दम दिखाने की है।

PBKS vs SRH IPL Live Score: Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad Today Match Scorecard Updates
प्रियांश और प्रभसिमरन - फोटो : IPL
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

06:22 PM, 11-Apr-2026

PBKS vs SRH Live Score: अर्धशतक लगाकर आउट हुए प्रभसिमरन

प्रभसिमरन सिंह अर्धशतक लगाने के तुरंत बाद अपना विकेट गंवा बैठे। प्रभसिमरन ने 24 गेंदों पर पचासा पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर कैच थमा बैठे। प्रभसिमरन 25 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए।
06:11 PM, 11-Apr-2026

PBKS vs SRH Live Score: पंजाब को पहला झटका

शिवांग कुमार ने प्रियांश आर्या को आउट कर पंजाब किंग्स को पहला झटका दिया है। प्रियांश शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 20 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हो गए। प्रियांश और प्रभसिमरन के बीच पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी हुई।
06:06 PM, 11-Apr-2026

PBKS vs SRH Live Score: प्रियांश का पचासा

प्रियांश आर्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। प्रियांश ने प्रभसिमरन के साथ शानदार साझेदारी की है और पावरप्ले में सनराइजर्स को एक भी सफलता हासिल नहीं करने दी। पंजाब ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 93 रन बनाए हैं। 
05:53 PM, 11-Apr-2026

PBKS vs SRH Live Score: पंजाब का स्कोर 50 के पार

सनराइजर्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने अच्छी शुरुआत की है। पंजाब का स्कोर चौथे ओवर में ही 50 रन के पार पहुंच गया है। पंजाब के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है।
05:36 PM, 11-Apr-2026

PBKS vs SRH Live Score: पंजाब की बल्लेबाजी शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पंजाब के लिए प्रियांश और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर मौजूद हैं।
05:18 PM, 11-Apr-2026

PBKS vs SRH Live Score: हैदराबाद की पारी समाप्त

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की शानदार पारियों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 220 रनों का लक्ष्य दिया। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट पर 219 रन बनाए। हैदराबाद के लिए अभिषेक और हेड ने दमदार बल्लेबाजी की। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़े। अभिषेक और हेड के आउट होते ही सनराइजर्स की पारी धीमी पड़ गई। 

सनराइजर्स के लिए अभिषेक ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए, जबकि हेनरिच क्लासेन ने 39, ट्रेविस हेड ने 38 और ईशान किशन ने 27 रन बनाए। अनिकेत वर्मा ने 18 और सलील अरोड़ा ने नौ रनों का योगदान दिया। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह को दो-दो विकेट मिले, जबकि जैवियर बार्टलेट ने एक विकेट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:08 PM, 11-Apr-2026

PBKS vs SRH Live Score: हैदराबाद ने गंवाया पांचवां विकेट

अर्शदीप सिंह ने सलील अरोड़ा को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को पांचवां झटका दिया है। सलील आठ गेंदों पर एक छक्के की मदद से नौ रन बनाकर आउट हो गए हैं।
04:59 PM, 11-Apr-2026

PBKS vs SRH Live Score: सनराइजर्स को चौथा झटका

सनराइजर्स हैदराबाद को अनिकेत वर्मा के रूप में चौथा झटका लगा है। अनिकेत रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। अनिकेत ने नौ गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए।
04:44 PM, 11-Apr-2026

PBKS vs SRH Live Score: सनराइजर्स को तीसरा झटका

अर्शदीप सिंह ने ईशान किशन को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरा झटका दिया है। ईशान 17 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए।
04:34 PM, 11-Apr-2026

PBKS vs SRH Live Score: सनराइजर्स का स्कोर 150 के पार

पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया है। सनराइजर्स के लिए हेनरिच क्लासेन और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। पंजाब को अब तक दो सफलता मिल चुकी है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed