Live
CJP Protest Live: मंच पर फूट-फूटकर रोने लगे अभिजीत दीपके, कहा- आंदोलन खत्म नहीं, 20 जुलाई को संसद चलो अभियान
{"_id":"6a5ae097527bea2f2401df43","slug":"delhi-police-took-sonam-wangchuk-from-jantar-mantar-to-the-hospital-2026-07-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"CJP Protest Live: मंच पर फूट-फूटकर रोने लगे अभिजीत दीपके, कहा- आंदोलन खत्म नहीं, 20 जुलाई को संसद चलो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 18 Jul 2026 02:52 PM IST
Vijay Singh Pundir
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:52 PM IST
खास बातें
Soman Wangchuk Hospitalised Live Updates : जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है। दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों से जंतर मंतर खाली करने की अपील कर रही है। जंतर मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शनकारी जमकर नारेबाजी कर रहे हैं और जंतर मंतर पर डटे हुए हैं। उधर, अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की। भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत पर एक महिला ने स्याही फेंक दी।
विज्ञापन
अभिजीत दीपके रोने लगे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:51 PM, 18-Jul-2026
सोनम वांगचुक की पत्नी ने सफदरजंग अस्पताल को पत्र लिखा
सोनम वांगचुक की पत्नी ने सफदरजंग अस्पताल को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने सोनम वांगचुक को दूसरे निजी अस्पताल में रेफर करने की मांग की है।01:37 PM, 18-Jul-2026
अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला हिरासत में
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी का मामला सामने आया है। एक महिला ने अभिजीत पर स्याही फेंक दी। दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
12:16 PM, 18-Jul-2026
'सोनम वांगचुक अभी भी भूख हड़ताल पर हैं'
सोनम वांगचुक की पत्नी ने खुलासा किया है कि सोनम अभी भी भूख हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों को उन्हें इलेक्ट्रोल देने से मना किया है। वो किसी दूसरे लैब से भी सोनम की जांच करवाएंगी, क्योंकि उन्हें सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है। उन्होंने बताया कि जल्द ही यह से डिस्चार्ज करवाकर उन्हें किसी विश्वसनीय अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा।
11:55 AM, 18-Jul-2026
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा- 'सोनम वांगचुक को ‘बल-प्रयोग’ करके, जबरदस्ती उनके आमरण अनशन स्थल से उठाकर ले जाना अत्यंत निंदनीय समाचार है। आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर में पूरे देश और संपूर्ण विश्व में फैल चुकी है। सारी दुनिया और देशभर में सोनम वांगचुक को लेकर गहरी चिंता है और भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश भी। जो लोग सादी वर्दी में इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए धोखे से अचानक घुसे थे, उनकी पहचान सार्वजनिक की जाए।'
11:17 AM, 18-Jul-2026
फूट-फूटकर रो पड़े अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके रोने लगे
- फोटो : अमर उजाला
Delhi: Cockroach Janta Party (CJP) founder Abhijeet Dipke broke down in tears at the Jantar Mantar protest site during the ongoing demonstration following activist Sonam Wangchuk's removal from the venue by the Delhi Police pic.twitter.com/wfgfDoZVHb
— IANS (@ians_india) July 18, 2026
11:13 AM, 18-Jul-2026
प्रशासन और पुलिस पर सोनम वांगचुक की पत्नी का आरोप
सोनम वांगचुक की पत्नी का आरोप है कि प्रशासन और पुलिस सोनम वांगचुक के मेडिकल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहे हैं और उन्हें उस कमरे में फोन ले जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं, जहां सोनम को रखा गया है। वकील और निजी डॉक्टरों को अब अंदर जाने की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:35 AM, 18-Jul-2026
सोनम वांगचुक को 7:40 बजे अस्पताल में कराया गया भर्ती
सोनम वांगचुक को आज सुबह 7:40 बजे आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। लंबे समय तक उपवास और निर्जलीकरण के कारण वे कमजोर हैं। हालांकि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, फिर भी उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
10:00 AM, 18-Jul-2026
अभिजीत दीपके आज से भूख हड़ताल पर बैठेंगे
अभिजीत दीपके आज से भूख हड़ताल पर बैठेंगे
- फोटो : अमर उजाला
अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की। अभिजीत दीपके आज से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। अभिजीत का दावा है कि उनके साथ मारपीट की गई, वह पुलिस की गिरफ्त से भाग कर जंतर मंतर पहुंचे।
09:25 AM, 18-Jul-2026
सोनम वांगचुक की पत्नी का बयान
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि मेरी और मेरे डॉक्टर की सहमति के बिना सोनम वांगचुक को कोई दवा नहीं दी जानी चाहिए। अंग्मो ने कहा, 'वह सफदरजंग अस्पताल में हैं। मैंने उन्हें मेरी मंजूरी के बिना कुछ भी देने से मना किया है। मेरी मंजूरी के बिना कोई इलाज शुरू नहीं होना चाहिए। अगर कुछ भी होता है, तो मैं सभी को जिम्मेदार ठहराऊंगी।' उन्होंने कहा, “कल वह बिल्कुल ठीक थे। उन्हें अस्पताल लाने की कोई जरूरत नहीं थी। अनुच्छेद 32 के तहत यह मेरा अधिकार है। मेरी और मेरे डॉक्टर की सहमति के बिना कुछ भी नहीं दिया जा सकता।”
09:21 AM, 18-Jul-2026
अब हम पीएम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे: अभिजीत दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा, 'अगर उन्हें लगता है कि सोनम सर को ले जाने से यह आंदोलन खत्म हो जाएगा, तो वे गलतफहमी में हैं। हम यहीं रहेंगे और 20 जुलाई को संसद तक मार्च करेंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'अब तक हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन इस घृणित कृत्य के बाद अब हम पीएम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे।'
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन