{"_id":"6a5b42c010a626463f046ab7","slug":"young-man-blackmailed-woman-after-making-an-obscene-video-of-her-in-pilibhit-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिला के अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, बदायूं के युवक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिला के अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, बदायूं के युवक पर रिपोर्ट दर्ज
Sat, 18 Jul 2026 02:39 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:39 PM IST
सार
पीलीभीत में एक महिला ने बदायूं निवासी युवक के खिलाफ बरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि युवक ने महिला के अश्लील वीडियो फोटो बना लिए थे। अब वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बदायूं के युवक पर अश्लील वीडियो और फोटो के आधार पर ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
महिला की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी युवक बदायूं जिले के थाना दातागंज के गांव नहला नगला निवासी ज्ञान सिंह है। करीब दो साल पहले उनके गांव में काम के सिलसिले में आया था। उस दौरान उसका महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया।
विज्ञापन
इसी दौरान आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए। पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपी अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार परेशान कर रहा है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन