फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kasganj-Aishbagh Rohilkhand Express to resume service after 11 years

Railway News: 11 साल बाद फिर चलेगी ये ट्रेन, रुहेलखंड-लखनऊ के बीच और आसान हो जाएगा सफर; जानें अपडेट

Sat, 18 Jul 2026 07:14 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 18 Jul 2026 07:14 AM IST
सार

रुहेलखंड और तराई इलाके से लखनऊ का सफर और आसान होने जा रहा है। कासगंज-ऐशबाग रुहेलखंड एक्सप्रेस का संचालन दोबारा शुरू होगा। रेलवे ने इसकी मंजूरी दे दी है। इस ट्रेन का संचालन 11 साल से बंद है। 

विज्ञापन
Kasganj-Aishbagh Rohilkhand Express to resume service after 11 years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज-ऐशबाग के बीच चलने वाली 15311-12 रुहेलखंड एक्सप्रेस का संचालन 11 साल के बाद फिर शुरू किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। गाड़ी कब से चलेगी इसकी घोषणा बाद में की जाएगी। 

विज्ञापन


पहले कासगंज-बदायूं-बरेली और फिर बरेली-पीलीभीत-मैलानी के बीच मीटरगेज रेल लाइन को ब्रॉडगेज में परिवर्तित किए जाने के दौरान 11 साल पहले रुहेलखंड एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया गया था। सभी रेलखंड ब्रॉडगेज होने के बाद भी इस गाड़ी का संचालन शुरू नहीं हो सका। 
विज्ञापन


ऐसे में कासगंज, बदायूं, पीलीभीत, मैलानी होते हुए ऐशबाग तक रेल कनेक्टिविटी खत्म हो गई। ब्रॉडगेज लाइन के बाद गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस समेत कई नई गाड़ियों का संचालन शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ तक का सफर होगा आसान
कासगंज, बदायूं के लोगों को दिल्ली तक की रेल सेवा के लिए बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को बरेली के स्थान पर कासगंज शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन बदायूं, कासगंज के लोगों को लखनऊ के लिए रेल सेवा नहीं मिल सकी। रुहेलखंड एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने के बाद यह कनेक्टिविटी फिर से बहाल हो जाएगी। 

रेलवे ने तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों के फेरों को दिया विस्तार
रेलवे ने बरेली होकर गुजरने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के फेरों को विस्तार दिया है। इससे पहले छह जोड़ी गाड़ियों के फेरों में विस्तार किया जा चुका है। इन गाड़ियों की समय सारिणी और ठहराव वाले स्टेशनों पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी 17 से 31 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार व रविवार और 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी 19 जुलाई से दो अगस्त तक प्रत्येक रविवार व मंगलवार को संचालित की जाएगी। 05575 सहरसा-आनंद विहार साप्ताहिक विशेष गाड़ी 21 व 28 जुलाई और 05576 आनंद विहार-सहरसा साप्ताहिक विशेष गाड़ी 23 व 30 जुलाई को दो-दो अतिरिक्त फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 20 जुलाई से 13 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को और 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 21 जुलाई से 14 अगस्त तक मंगलवार और शुक्रवार को संचालित की जाएगी। इन गाड़ियों के फेरों को विस्तार दिए जाने से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा और लोगों को आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed