फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman climbed a mobile tower and created a high-voltage drama over a romantic affair in Bareilly

UP News: 'पति के साथ रहूंगी, प्रेमी को भी नहीं छोड़ूंगी', महिला की शर्त सुनकर घरवाले रह गए हैरान

Sat, 18 Jul 2026 11:44 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 18 Jul 2026 11:44 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली के आंवला क्षेत्र में एक महिला ने प्रेम प्रसंग के चलते शुक्रवार को हाईवोल्टेज ड्रामा किया। वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पुलिस ने उसके पति, परिवार और प्रेमी को मौके पर बुलाया। काफी समझाने के बाद वह नीचे उतरी। जानते हैं पूरा मामला... 

विज्ञापन
woman climbed a mobile tower and created a high-voltage drama over a romantic affair in Bareilly
मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बरेली के आंवला क्षेत्र के रामनगला गांव में एक महिला प्रेम प्रसंग के चलते शुक्रवार को 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने नीचे उतरने से इन्कार करते हुए अपने प्रेमी को बुलाने की जिद की। बाद में कुछ शर्तें मानने पर पुलिस ने सात घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा और थाने ले आई।

विज्ञापन




महिला शुक्रवार दोपहर एक बजे मोबाइल टावर पर चढ़ी थी। उसने डायल 112 पर फोन कर पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर वीनू चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दमकल और एंबुलेंस को भी बुलाया। पुलिस ने महिला से फोन पर संपर्क किया लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन


प्रेमी को दिल्ली से बुलाया गया 
महिला अपनी मांगें बताती रही और पुलिस उन्हें पूरा करने का प्रयास करती रही। उसके जीजा और मायके पक्ष के लोगों को भी बुलाया गया। दिल्ली में रह रहे प्रेमी कृष्णपाल को भी मौके पर बुलाया गया। प्रेमी की पत्नी व बच्चे भी महिला को समझाने पहुंचे। शाम करीब सात बजे प्रेमी (कॉल पर), जीजा व इंस्पेक्टर ने महिला की कुछ शर्तें मानने का वादा किया तब वह टावर से उतरी। इनमें ससुराल वालों से जेवरात दिलाने, खर्चा देने आदि भरण-पोषण की मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: जमानत पर जेल से छूटे हिस्ट्रीशीटर ने की भाई की हत्या, संपत्ति विवाद में मारी गोली

देर शाम तक महिला का पति, सास, ससुर, जीजा, मायका पक्ष और प्रेमी भी थाने पहुंचा। इस दौरान बरेली की ओर जा रहे पशुधन मंत्री, एसडीएम विदुषी सिंह और अन्य भी मौके पर रुके। उन्होंने भी मांगें सुनीं। आंवला सीओ कहीं ड्यूटी पर गए थे इसलिए सीओ फरीदपुर संदीप सिंह व नायब तहसीलदार दीप्ति पाल भी मौके पर पहुंचीं।

पति के साथ रहेगी, प्रेमी को भी नहीं छोड़ेगी 
महिला ने टावर से उतरकर पुलिस को बताया कि वह पति के साथ रहेगी, पर प्रेमी को नहीं छोड़ेगी। उसने कहा कि एक साल पहले सोशल मीडिया पर प्रेमी से संपर्क हुआ था। आरोप है कि पति ज्यादातर हिमाचल प्रदेश में रहता है। ससुराल पक्ष और रिश्तेदार उसे ताना देते हैं। उसे तीन दिन से खाना भी नहीं दिया गया था।

बृहस्पतिवार को तबीयत बिगड़ी। डॉक्टर ने ग्लूकोज चढ़ाया था। किसी ने हाल नहीं जाना। पति खर्चे के लिए रुपये नहीं देते और सास-ससुर उसे परेशान करते हैं। दो बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखकर शासन-प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए टावर पर चढ़ने की योजना बनाई थी।

पति ने लगाया हमला करने का आरोप 
महिला के पति ने बताया कि दस साल पहले उनकी शादी हुई थी। दो महीने पहले पत्नी को हिमाचल ले गया था, जहां वह प्रेमी से बात करती थी। प्रेमी का फोन नंबर ब्लॉक करने पर पत्नी ने धारदार हथियार से वार किया था। पति, सास और ससुर ने माफी मांगकर महिला को नीचे उतारा।

प्रेमी की पत्नी ने बताया कि उसका पति इस महिला के चक्कर में कई महीनों तक घर नहीं आता है और कई बार इसके गांव आकर इससे मिलकर वापस काम पर लौट जाता है।

सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि आंवला में टावर के ऊपर चढ़ी महिला दो बच्चों की मां है। वह पड़ोस के गांव के शादीशुदा युवक के साथ लगभग तीन साल से प्रेम प्रसंग में है। वह प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी थी लेकिन प्रेमी ने इन्कार कर दिया। इस कारण वह टावर पर चढ़ गई और प्रेमी संग रहने की जिद करने लगी। शाम होते महिला उतर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed