फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police arrested two accused in an encounter in Bareilly

Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Sat, 18 Jul 2026 10:15 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 18 Jul 2026 10:15 AM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने एक महिला से मंगलसूत्र लूटा था। 

विज्ञापन
police arrested two accused in an encounter in Bareilly
लूट के आरोपी - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली में इज्जतनगर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ के बाद लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

विज्ञापन


एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र लूटने की वारदात हुई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। बृहस्पतिवार रात सैदपुर पिकेट पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने भागने की कोशिश की। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसल गई और दोनों गिर पड़े। 
विज्ञापन


आरोपी से मंगलसूत्र बरामद 
इसके बाद एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में जीतू उर्फ जतिन के पैर में गोली लगी। दूसरे आरोपी शिवा को करीब 100 मीटर दूर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लूटा गया मंगलसूत्र बरामद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि पुलिस पर फायरिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उनके पास से तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। आरोपियों के तीसरे साथी की भी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed