{"_id":"6a5a75c3b79e2dfa870bf812","slug":"threat-to-blow-up-the-head-post-office-via-email-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-164340-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ई-मेल से मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ई-मेल से मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी
Sat, 18 Jul 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
ई-मेल से डाकघर काे बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जांच करते सुरक्षा कर्मी। स्रोत- पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर के मुख्य डाकघर को बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे ई-मेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली। शुक्रवार को इस मामले की जानकारी के बाद बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और डाकघर परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। फिलहाल जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। इसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
शहर में एलएच शुगर फैक्ट्री के सामने स्थित मुख्य डाकघर को बृहस्पतिवार शाम ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। डाक विभाग ने तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से बम निरोधक दस्ता (बीडीएस), खुफिया विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने परिसर की गहन जांच शुरू की। सुरक्षा व्यवस्था के तहत डाकघर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति और उसके सामान की बारीकी से जांच की गई। टीम ने भवन के अंदर और आसपास के क्षेत्र की भी सघन तलाशी ली। मौके पर सुनगढ़ी थाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और खुफिया विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा का कहना है कि सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक कदम उठाए गए। जांच में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई। सीओ ने बताया ई-मेल कहां से भेजा गया है यह अभी पता नहीं लग सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल कोई समस्या नहीं है। संवाद