{"_id":"6a5b5a6f68ec6c5541048092","slug":"alternative-route-for-under-construction-culvert-in-pilibhit-submerged-traffic-disrupted-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश का असर: पीलीभीत में निर्माणाधीन पुलिया का वैकल्पिक मार्ग पानी में डूबा, आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का असर: पीलीभीत में निर्माणाधीन पुलिया का वैकल्पिक मार्ग पानी में डूबा, आवागमन प्रभावित
Sat, 18 Jul 2026 04:21 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 18 Jul 2026 04:21 PM IST
सार
पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर निर्माणाधीन पुलियों के कारण बना वैकल्पिक रास्ता शनिवार को बारिश से जलमग्न हो गया। खेतों में पानी भरने से फसल खराब होने की आशंका पर किसानों ने पानी का निकास खोला। इससे वैकल्पिक मार्ग पर पानी आ गया और आवागमन बाधित हुआ।
विज्ञापन
पानी में डूबे मार्ग से गुजरे कई वाहन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर निर्माणाधीन पुलियों के चलते बनाया गया वैकल्पिक रास्ता शनिवार को बारिश के कारण जलमग्न हो गया। जमुनिया गांव के पास खेतों में पानी भरने से फसल खराब होने की आशंका पर किसानों ने निर्माण स्थल पर बंद किए गए पानी के निकास को खोल दिया। इससे पानी सीधे वैकल्पिक मार्ग पर आ गया और आवागमन प्रभावित हो गया। राहगीरों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ा। कार और स्कूल बस भी पानी से गुजरी।
विज्ञापन
माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से करीब दो वर्ष पहले काटी गई तीन पुलियों का निर्माण कार्य अभी भी पूरा नहीं हो सका है। निर्माणाधीन पुलियों पर हाल ही में लिंटर डालने का कार्य पूरा हुआ है, लेकिन पुलिया अभी यातायात के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में वाहन चालकों और ग्रामीणों को वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को हुई बारिश के बाद जमुनिया गांव के पास स्थिति और बिगड़ गई। निर्माण एजेंसी की ओर से पुलिया निर्माण के दौरान पानी के निकास को बंद कर दिया गया था। लगातार बारिश से आसपास के खेतों में पानी भर गया, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई। फसल बचाने के लिए किसानों ने निर्माणाधीन पुलिया के पास बंद किए गए पानी के निकास को खोल दिया।
विज्ञापन
मार्ग पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित
निकास खुलते ही खेतों का पानी तेजी से वैकल्पिक मार्ग पर आ गया और कुछ ही देर में पूरा रास्ता जलमग्न हो गया। इससे छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया, जबकि दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को पानी के बीच से होकर निकलना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलियों का निर्माण कार्य लंबे समय से धीमी गति से चल रहा है। बरसात के मौसम में अधूरा निर्माण लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो जाता तो इस तरह की समस्या उत्पन्न नहीं होती।
निकास खुलते ही खेतों का पानी तेजी से वैकल्पिक मार्ग पर आ गया और कुछ ही देर में पूरा रास्ता जलमग्न हो गया। इससे छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया, जबकि दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को पानी के बीच से होकर निकलना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलियों का निर्माण कार्य लंबे समय से धीमी गति से चल रहा है। बरसात के मौसम में अधूरा निर्माण लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो जाता तो इस तरह की समस्या उत्पन्न नहीं होती।